उतई। उतई नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में नगर कांग्रेस कमेटी उतई के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जय जवान जय किसान के नारे लगाए गए। साथ ही भारत माता की जयघोष के साथ उनके रास्ते में चलने के लिए संकल्प लिया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह, नपं उतई के पूर्व अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, विपक्ष के नेता द्वारिका साहू, पूर्व पार्षद प्रहलाद वर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी, सुरता सिंग गढ़े, कांग्रेस कार्यकर्ता धनंजय नेताम, टीकम डोडे, भावेश साहू, श्रीमती सुनीति साहू, राकेश साहू, पूर्व एल्डरमेन प्रेमनारायण साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी खुमान सिंह साहू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नागरिक अनुपस्थित थे।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
29°C
Chhattisgarh
clear sky
29° _ 29°
21%
4 km/h
Thu
43 °C
Fri
43 °C
Sat
44 °C
Sun
45 °C
Mon
45 °C




