बैठक में बूथों को मजबूत बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर हुई चर्चा
पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी ग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और कार्यक्रम के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के पश्चात ग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा पाटन मंडल के उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी हर प्रसाद आडिल सहित नरेश राम निषाद, जितेंद्र चंद्राकर, मुकेश कुमार साहू, मेहतर वर्मा, शिव बंजारे, प्रतीक कुमार सिंह, भोज कुमार, चूड़ामणि साहू, थानेश्वर प्रसाद साहू, चेलाराम, गेंदराम, चेतन लाल, राजेश कुमार, विजय कुमार, तीरथ साहू, सरिता साहू, देव कुमारी साहू, पूनम शर्मा, प्रसात निषाद, विद्यासागर निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।





