उतई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस.के.डी.वी. कबीर धर्मदास वंशावली प्रतिनिधि मंडल, उतई द्वारा कॉलेज मैदान, उतई में 30 फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करना रहा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल एवं संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रतिनिधि मंडल ने समाज के सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने “वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश देते हुए हरित एवं स्वच्छ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महंत रूपकला साहेब, दीवान ईश्वर साहेब, युवा प्रतिनिधि सत्य प्रकाश साहू, उप प्रतिनिधि ललित कुमार साहू, ग्रामीण महिला प्रतिनिधि श्रीमती चमेली साहू, उप प्रतिनिधि श्रीमती शान्ति साहू, श्रीमती भुवनेश्वरी साहू, श्रीमती मनीषा साहू, सलाहकार जोहन साहू, परोपकारी बृजमोहन साहू एवं मंशा राम यादव, विजय साहू, गोपी साहू, श्रीमती सविता साहू, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती मोहिनी साहू, श्रीमती भुवनेश्वरी साहू, श्रीमती मनीषा साहू एवं श्रीमती छत्रानी साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





