उतई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर शनिवार को ग्राम मचांदुर के मेन चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह हमला वर्ष 2019 में हुआ था,जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे।
भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने अपने संबोधन में पुलवामा हमले को देश के इतिहास की एक’काली घटना’ बताया।उन्होंने कहा कि इस हमले में 40 वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।यदु ने ग्रामीणों से शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखने और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।भूतपूर्व उपसरपंच महेश साहू ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह सातवीं बरसी उनके त्याग,साहस और देशभक्ति की याद दिलाती है।सेवा सहकारी समिति मचादूंर प्राधिकृत अध्यक्ष फलेन्द्र सिंह राजपूत ने ग्रामीणों को एवं आस पास से आए हो ग्रामीणों को देश सेवा और अनुशासन का महत्व को समझाया।कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं ने देशभक्ति गीत,कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए।मचांदूर चौक परिसर में दीप प्रज्वलित कर वीर जवानों को नमन किया गया।अंत में, ग्रामीण युवाओं ने शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। और स्वच्छता कर्मचारी झेरयारनी निषाद,का नारियल एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर प्रमुख रूप से नितेश कुमार,शीत कुमार,गिरवर कुमार(सैनिक),जयदीप साहू, मोक्ष साहू,दिलीप कुमार (पूर्व सरपंच)फलेंद्र राजपूत,नवाब खान,जयदीप यादव,सूरज पटेल,विजय साहू,नितिन राजपूत,तीरेंद्र साहू,महेश साहू , कृष्णा कुमार,लिसा साहू,हेमा यादव,मिताली साहू,झेरयारनी निषाद,सहित अधिक सांख्य में ग्रामवासी उपस्थित रहें।





