उतई। उतई परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के ग्रामीण अध्यक्षों एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं समाजहित में कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने की।
विशेष अतिथि पूर्व वनमण्डलाधिकारी के.के. खेलवार, तहसील सतनामी समाज के पूर्व अध्यक्ष दिनेश देशलहरे, समाजसेविका श्रीमती हेमीन चतुर्वेदी, समाजसेवी रामू राम नारंग, सतनामी समाज कांकेर के अध्यक्ष दनेश्वर बंजारे, परिक्षेत्रीय सतनामी समाज अंडा के अध्यक्ष जुगल जोशी एवं सतनामी समाज मानपुर मोहला के जिलाध्यक्ष बलराम चेलक रहे।
शपथ ग्रहण करने वाले परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों में अध्यक्ष चंद्रप्रसाद टंडन, उपाध्यक्ष केशव महिपाल, उपाध्यक्ष कंवल सिंह गायकवाड़, उपाध्यक्ष तुकाराम डहरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती राधा बांध, सचिव चंद्रभूषण कोसरे, कोषाध्यक्ष कोमल सोनी, सहसचिव नीलम कुमार मारकंडे, मीडिया प्रभारी खिलेश बंजारे, तेजराम सोनवानी, बसंत लाल चंदेल, यशवंत मांडले एवं संजय बंजारे शामिल रहे।
ग्रामीण अध्यक्ष में नारायण प्रसाद गायकवाड़ (उतई), खेमसिंह मारकंडे (घुघसीडीह), धनऊ राम कोसरे (पुरई), बी.आर. मौर्य (डुंडेरा), सूरज कोठारी (मचांदुर), नागेश्वर कोसरे (हनोदा), मुन्नालाल दशहरे (खमरिया), रविंद्र कोसरे (डूमरडीह), भगेलू राम कोसरे (चिरपोटी), समारू कुर्रे (कातरो), डोमन लाल चतुर्वेदी (खोपली), हर्ष कुमार बंजारे (पाऊवारा), मनीष सोनवानी (करगाडीह) एवं अरुण बंजारे (मतवारी) ने भी शपथ ली।
समारोह के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने तथा नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति एवं विचारधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश देशलहरे, केशव महिपाल एवं नीलम मारकंडे ने किया। इस अवसर पर उतई परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के पदाधिकारी, समस्त ग्रामीण अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन समस्त उतई नगर पंचायत सतनामी समाज उतई के तत्वावधान में किया गया।





