उतई। संकुल केन्द्र उतई क्र 2 में अन्तर संकुल NMMSE कोचिंग प्रारंभ किया गया जिसमें उतई क्र 1, उतई क्र 2 एवं उमरपोटी के कुल 42 बच्चे उपस्थित हुए। इस कोचिंग में राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञ पीयूष पंकज ने रीजनिंग में दिशा निर्देशन, ब्लड रिलेशन, आरती भगत ने कोडिंग डिकोडिंग, भावना कश्यप, विद्या कश्यप, पिंकी यादव एवं उषा सिन्हा ने विज्ञान से संबंधित प्रश्नों को हल करने का ट्रिक बताया।
कोचिंग सेंटर में जिला मिशन समन्वयक विनोद सिन्हा उपस्थित हुए। उन्होंने त्रिभुज से संबंधित टिप्स देते हुए कोचिंग सेंटर के सुचारू रूप से संचालित होने पर प्रशंसा व्यक्त की। पोषण मारकंडे ने पाइथागोरस त्रिक की पहचान का ट्रिक बताया। संकुल समन्वयक द्वारा जानकारी दी गई कि यह कोचिंग नियमित रूप से संचालित किया जाएगा ।
सभी बच्चे लीसा, भाविका, टिकेश्वरी, तृष्णा, सानिया, मणिकर्णिका, कुंदन आदि उत्साहित होकर कोचिंग का लाभ लिए।पोषण मारकंडे के द्वारा सभी बच्चों को कॉपी व पेन प्रदान किया गया। कोचिंग के सफल संचालन हेतु प्राचार्य लेख राम साहू, सरोज बघेल, जी एल साहू, रमेश बारले, संकुल समन्वयक बीरेन्द्र कावलिया, विजय शंकर डहरिया का विशेष योगदान रहा।





