दुर्ग-धमधा BEO पर DEO के आदेश की अवहेलना का आरोप, शिक्षा गौरव अलंकरण में अनियमितता की जांच की मांग
दुर्ग। नवीन शिक्षक संघ दुर्ग के जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह से मुलाकात कर शिक्षकों के समस्याओं का निराकरण करने की मांग किया गया। जिसमे अवकाश के समय में लोकसभा चुनाव और जनगणना कार्य किए हुए शिक्षकों को अर्जित अवकाश देने की मांग प्रमुखता से किया गया।
जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश होने के बावजूद दुर्ग और धमधा विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अर्जित अवकाश को सेवा पुस्तिका में नहीं जोड़े जाने अर्थात डीईओ के आदेश की अवहेलना को संज्ञान में लाया गया। दुर्ग जिला में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार हेतु जो अनियमितता हुआ उसकी जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग किया गया।
शासन एवं विभागीय आदेशों के अनुसार दे लाभों को सेवा पुस्तिका में समय पर दर्ज करने, शिक्षक संगठनों के साथ हर तीन माह में एक बार परामर्शदात्री की बैठक कराने, शिक्षक संवर्ग के आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जानकारी देने की बात को प्रमुखता से रखा गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह ने सारे शिक्षक संवर्ग के समस्याओं को नोट कर शीघ्र ही निराकरण करने की बात कही।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव गिरीश साहू, दुर्ग जिला अध्यक्ष संजीव मानिकपुरी, दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू, धमधा ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा, टोमन लाल साहू आदि उपस्थित रहे।





