हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध- ललित चंद्राकर
रिसाली। सावन के पवित्र माह में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने एक बार फिर विकास का संकल्प दोहराया। विधायक ललित चंद्राकर के अथक प्रयासों से वार्ड 32 नेवई भाठा, वार्ड 33 नेवई बस्ती पूर्व एवं वार्ड 43 नेवई बस्ती दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल ₹85 लाख 41 हजार रुपये स्वीकृत हुई है। जिसका श्री चंद्राकर ने आज भूमिपूजन किया।
स्वीकृत कार्यों का विवरण
1. वार्ड 32 – नेवई भाठा : क्षेत्र में सड़क, नाली एवं अधोसंरचना विकास कार्य
2. वार्ड 33 – नेवई बस्ती पूर्व : बस्ती के आंतरिक मार्गों का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण
3. वार्ड 43 – नेवई बस्ती दशहरा मैदान : दशहरा मैदान क्षेत्र में विकास एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का संकल्प है कि दुर्ग ग्रामीण का एक-एक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े। नेवई क्षेत्र के लिए ₹ 85.41 लाख की यह राशि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी। हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महातारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस जैसी योजनाओं से छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को संबल मिल रहा है।
हमारा लक्ष्य है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास बहुत जल्द सभी स्वीकृत कार्यों की निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन, स्वच्छता एवं बेहतर जीवन स्तर मिलेगा।
इस अवसर पर रिसाली निगम महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, नरेन्द्र निर्मलकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शिखा तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, मंडल उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षदगण मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, श्रीमती शीला नारखड़े, श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती ईश्वरी साहू, श्रीमती सारिका देवांगन, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती सविता धवस, श्रीमती रमा साहू, परमेश्वर दास, राहुल राय, ममता सिन्हा, गजेन्द्री कोठारी, भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती संध्या वर्मा, शेष जांगड़े, तेजश्वी सोनवानी, श्रीमती शकुन रात्रे, श्रीमती फूलबासन साहू, श्रीमती नीता साहू, श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर, श्रीमती प्रेमिन साहू, श्रीमती रमिता ठाकुर, श्रीमती सरोज गिरी, झमिट ठाकुर, प्रेम शंकर निर्मलकर, संतोष कुशवाहा, बच्ची यादव, प्रमोद कोसरे, लक्ष्मण राव, बूथ अध्यक्ष गौकरन मंडले, गजानंद ठाकुर, अमन शर्मा, भूपेंद्र बेलचंदन, बानू साहू, दामन सर्वा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।





