पारंपरिक संस्कृति पर जोर: हरेली महोत्सव में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, कर्मा-ददरिया-पंथी के साथ होंगे पारंपरिक खेल
उतई। डुंडेरा मे हरेली महोत्सव का आयोजन 12 अगस्त को किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।अध्यक्षता पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष रूप से सतीश यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, रामेश्वरी दिवाकर गायकवाड, बंटी हरमुख, राकेश हिरवानी, केशव बंछोर सहित अनेक कॉंग्रेस नेताओं को अमात्रित किया गया है।
हरेली महोत्सव के संयोजक पवन बंजारे ने बताया कि हरेली महोत्सव मे परम्परा के अनुसार कर्मा, ददरिया, पंथी जैसे नृत्य की प्रस्तुति होगी। उसके बाद विभिन्न पारम्परिक खेलो का भी आयोजन होगा। प्रतिभगियों को कार्यक्रम के अंत मे पुरस्कृत किया जाएगा।





