धनोरा (दुर्ग)। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा (दुर्ग) में 17 अगस्त को धुमधाम से डांक कांवर यात्रा मनाया जाएगा। दरबार के मुखिया लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि सुबह 6 बजे महावीर उद्यान में इकट्ठा होकर शिवनाथ नदी के लिए रवाना होगे। शिवनाथ नदी से जल लेकर दौड़ते हुए गंज पारा, कचहरी चौक, महाराजा चौक से बोरसी फिर धनोरा मे गोल्डन चौक से मेन गली, बाजार चौक होते हुए महावीर उद्यान पहुंचकर शिव जी मे जल चढ़ाकर पूजा पाठ करके अपने अपने घर को प्रस्थान करेगे। फिर दोपहर से रुद्राभिषेक पुजा पाठ विद्वान पंडित द्वारा करके फिर खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर 2 बजें से मानस गान मानस मंडली द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दरबार के मुखिया लक्ष्मण बाबाजी, नंद पंडा, विनोद कुमार साहू, राजेश चंन्दाकर, डोरेलाल, दिनेश यादव, रामु यादव, ओमकार साहू, टीकम गुमान साहू, गुलाब साहू, भोलू खिलेशवर साहू, सुंदर सपरे, चंन्द्र कांत देवांगन, एमलाल देवांगन, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ धनेशवर साहू, राजू देशमुख, बबलू गज्जू रायपुरीहा, जीवराखन ठेकेदार, बाबूलाल साहू, दिनेश साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, मुनना गंधर्व, सुनील पेटर, वासुदेव स्प्रे पुर्व उपसरपंच, कुंभकरण पटेल, चेतन साहू, तोमन गजपाल, उमेश साहू, हेमंत साहू आदि भक्त गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह जानकारी दरबार प्रतिनिधी चंन्द्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू जी ने दी।





