chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
    April 12, 2026
    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार : 65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र, डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
    April 21, 2026
    युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    April 26, 2026
    Latest News
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 : डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल
    July 2, 2026
    दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, जारी हुई सूची
    July 2, 2026
    कोड़िया में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का विधायक ललित चंद्राकर ने किया लोकार्पण, बच्चों का तिलक-वंदन कर कराया शाला प्रवेश
    July 1, 2026
    सीएम साय की बड़ी घोषणा : बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का समय 3 महीने बढ़ाया गया
    June 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: नवगुरूकुल से साकार हो रहे युवाओं के सपने, जशपुर की नेहारिका और नीलम ने हासिल की रोजगार व आत्मनिर्भरता की नई पहचान
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > नवगुरूकुल से साकार हो रहे युवाओं के सपने, जशपुर की नेहारिका और नीलम ने हासिल की रोजगार व आत्मनिर्भरता की नई पहचान
छत्तीसगढ़रायपुर

नवगुरूकुल से साकार हो रहे युवाओं के सपने, जशपुर की नेहारिका और नीलम ने हासिल की रोजगार व आत्मनिर्भरता की नई पहचान

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: January 29, 2026
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी दिशा में जशपुर जिले में संचालित नवगुरूकुल युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहा है। नवगुरूकुल से प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले की बेटियां आज न केवल रोजगार प्राप्त कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की मिसाल भी बन रही हैं।
नेहारिका को मिला मनपसंद रोजगार
जशपुर की नेहारिका लकड़ा, जिन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से पूरी की, नवगुरूकुल जशपुर कैंपस से प्रोग्रामिंग कोर्स कर आज आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। किसान पिता और रसोइया के रूप में कार्यरत माता के सीमित संसाधनों वाले परिवार से आने वाली नेहारिका को नवगुरूकुल की जानकारी स्कूल शिक्षकों के माध्यम से मिली।
नवगुरूकुल में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ लीडरशिप, प्रोफेशनल व्यवहार, अंग्रेज़ी संचार और आत्मविश्वास जैसे जीवन कौशल भी सीखे। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद नेहारिका को Kingdom of Chess में कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के रूप में पहला रोजगार मिला। वर्तमान में वे KPS (Kusmi Public School) में कंप्यूटर शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। नेहारिका का कहना है कि नवगुरूकुल ने उन्हें केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सही दिशा भी दी।
नवगुरूकुल से नीलम को मिला उच्च वेतन वाला अवसर
जशपुर जिले की ही नीलम यादव की कहानी भी नवगुरूकुल की सफलता को दर्शाती है। नीलम ने अपनी स्कूली शिक्षा जशपुर के शासकीय एवं निजी विद्यालयों से पूरी की। नवगुरूकुल के बारे में उन्हें स्कूल में आयोजित सेमिनार और स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुए कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी मिली।
नवगुरूकुल जशपुर कैंपस में प्रवेश के बाद नीलम ने डेटा एनालिटिक्स और बेसिक अकाउंटिंग के साथ-साथ अंग्रेज़ी संचार, लाइफ स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स में दक्षता हासिल की। प्रशिक्षण के एक वर्ष के भीतर ही उन्हें उमाश्री टेक्सप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर रोजगार मिला। नवगुरूकुल से मिली शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर नीलम ने अपने जीवन को नई दिशा दी है।
युवाओं के लिए अवसरों का केंद्र बन रहा नवगुरूकुल
नेहारिका और नीलम की सफलता यह दर्शाती है कि नवगुरूकुल न केवल तकनीकी और शैक्षणिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी अंचल के युवाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य में कौशल विकास और रोजगार आधारित पहलें युवाओं के सपनों को साकार कर रही हैं। नवगुरूकुल जैसे प्रयास जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

लाल बहादुर शास्त्री सिविल अस्पताल सुपेला में सोनोग्राफी सुविधा की सौगात
संघर्ष से सफलता का सफर : नागेश के हौसलों को मिले ट्राइसाइकिल के पहिए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और बड़ी सौगात
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां अब ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर आज 27 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक बिहार प्रवास पर रहेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

गोंडवाना विकास समिति की बैठक हुई, गौरा गौरी पर्व मनाने पर चर्चा की गई

chhattisgarh times
News Desk
October 11, 2025
डुमरडीह में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल
धमतरी में सजेगा ‘युवा उत्सव 2026’: प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का महाकुंभ 24-25 अप्रैल को
छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने वीरता और गौरव की जो मिसाल पेश की, वह युगों तक प्रेरणा देती रहेगी– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
नगपुरा में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब : पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा कल से हो रहा शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
29°C
Chhattisgarh
light rain
29° _ 29°
71%
6 km/h
Thu
29 °C
Fri
29 °C
Sat
32 °C
Sun
29 °C
Mon
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?