उतई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल द्वारा आज ग्राम पंचायत घुघसीडीह में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम के मुख्य मार्ग, सार्वजनिक स्थलों एवं मंदिर परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत कर देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उनके 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने स्वच्छता के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखा है। 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर बहनों-बेटियों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अपने घर-आंगन के साथ-साथ गाँव को भी स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं कचरा प्रबंधन के प्रति भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महामंत्री प्रवीण यदु, चंदू देवांगन, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उतई नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, नवाब खान, फलेंद्र सिंह राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू, सतीश चंद्राकर, राकेश देवांगन, सोनू राजपूत, करण सेन, घनश्याम चंद्राकर, संगीत रजक, विमला कामड़े, एकता चंद्राकर, ममता चंद्राकर, शुभम वर्मा, सोहन रिगरी, ग्राम पंचायत घूघसीडीह उपसरपंच घनश्याम साहू, देवेंद्र भारती, राहुल यादव सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।





