chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया
    April 20, 2026
    बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
    April 20, 2026
    धमतरी में सजेगा ‘युवा उत्सव 2026’: प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का महाकुंभ 24-25 अप्रैल को
    April 20, 2026
    घरेलू झगड़ा बना जानलेवा, पत्नी ने सिलबट्टे से पति को मार डाला, आरोपी महिला गिरफ्तार
    April 20, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: कोड़िया में सम्पन्न हुई विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता, कबड्डी में भिलाई और रस्साकसी में खम्हरिया टीम बनी विजेता
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > कोड़िया में सम्पन्न हुई विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता, कबड्डी में भिलाई और रस्साकसी में खम्हरिया टीम बनी विजेता
छत्तीसगढ़दुर्ग

कोड़िया में सम्पन्न हुई विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता, कबड्डी में भिलाई और रस्साकसी में खम्हरिया टीम बनी विजेता

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: October 28, 2025
Share
SHARE

सरकार खेलों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध : ललित चंद्राकर

गांव में खेल संस्कृति को मजबूत करना प्राथमिक लक्ष्य : सरपंच खुमान निषाद

खेल मैदान से भी लिखी जा रही सफलता की कहानी: भारद्वाज सर

दुर्ग। मेरा युवा भारत दुर्ग, छग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में शौर्य युवा संगठन द्वारा दुर्ग ब्लॉक अंतर्गत आदर्श ग्राम कोड़िया में बीते रविवार को विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ जिसमें दुर्ग विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्राम के 15 से 29 वर्ष के युवा प्रतिभागी और टीम सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति छग राज्य ग्रामीण व ओबीसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व विधायक ललित चंद्राकर, अध्यक्षता शौर्य युवा संगठन अध्यक्ष फलेंद्र पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माय भारत दुर्ग छग उपनिदेशक नितिन शर्मा, सरपंच खुमान निषाद, उपसरपंच कुलेश्वर निर्मलकर, कातरो सरपंच जितेंद्र सोनी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश दीपक, शापुमाशा गोरकापार हेडमास्टर खुमान सिंह भारद्वाज, शाप्रावि कोकड़ी हेडमास्टर संदीप यादव, शाप्रावि कोड़िया हेडमास्टर व संकुल समन्वयक छगन लाल गेन्द्रे, शापुमाशा धीरी शिक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, शापुमाशा खुरसुल शिक्षक देवेंद्र निषाद, भूतपूर्व सरपंच नीलम निषाद, हरिभूमि पत्रकार व प्रेस क्लब उतई अध्यक्ष लेखराम सोनवानी, श्रमबिन्दु पत्रकार देवेंद्र पटेल, शिक्षाविद जेपी दीपक, गायत्री परिवार ट्रस्ट कोड़िया प्रमुख उमेश साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
गोला फेंक में गुलशन साहू, हिमांशु टंडन, विनय कुमार, तवा फेंक में रंजना कुर्रे, कविता देशलहरे, लीना ठाकुर, 100मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में नवीन यदु, विनय कुमार, झम्मन यादव, महिला वर्ग में छविता दिल्लीवार, किरण यादव, कविता देशलहरे ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह खेल कबड्डी में भिलाई ने प्रथम व बाल किशोर दल भानपुरी द्वितीय एवं रस्साकसी में खम्हरिया प्रथम व हनोदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। साथ ही कबड्डी व रस्साकसी के प्रथम विजेताओं को स्पोर्ट्स किट प्रदान किया गया।
खेल को सम्पन्न कराने में सेजस भिलाई 3 पीटीआई यीतेश कुमार साहू, पीमश्री सेजस बालाजी नगर भिलाई पीटीआई राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शाउमावि अभनपुर रायपुर पीटीआई विनय जनबन्धु, सेजस फरीदनगर भिलाई पीटीआई बालकदास डहरे, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी व राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त बी आर साहू ने निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विधायक ललित चंद्राकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो युवाओं में अनुशासन, संघर्षशीलता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं, जो गौरव का विषय है। विधायक चंद्राकर ने सरकार द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि हर स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास और समर्पण से आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाने अपील भी की।
सरपंच खुमान निषाद ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शौर्य संगठन को बधाई देते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों में अपार खेल प्रतिभा मौजूद है, बस उन्हें सही दिशा और संसाधनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर सुविधायुक्त खेल मैदान तैयार करने की योजना है, ताकि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का अवसर मिले। सरपंच निषाद ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवन की राह दिखाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत के सहयोग से खेल सामग्री उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने की पहल की जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें और गांव, विकासखंड व जिले का नाम रोशन करें।
खुमान सिंह भारद्वाज ने पुरानी कहावत को याद करते हुए कहा पहले खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब कहा जाता था लेकिन आज की नई सोच कहती है पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब।
क्योंकि अब खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर, सम्मान और राष्ट्र गौरव का माध्यम बन चुके हैं। आज के खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा से देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं। शिक्षा और खेल का संतुलन ही सफलता की सच्ची पहचान है। युवाओं को चाहिए कि वे खेल और शिक्षा दोनों को जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि जो मैदान में संघर्ष करना जानता है, वही जीवन में हर मंज़िल हासिल करता है।
शिक्षक लक्ष्मीनारायण साहू ने कहा जो मैदान में संघर्ष करना सीखता है, वही जीवन में हर मंज़िल हासिल करता है। खेल व्यक्ति में नेतृत्व, आत्मविश्वास और धैर्य जैसी खूबियों को जन्म देते हैं। युवाओं को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
प्रधानपाठक संदीप यादव ने खेल का महत्व बताते हुए कहा प्रतियोगिताएं केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकता की भावना को भी सशक्त करती हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को एकजुट कर सकारात्मक ऊर्जा और सौहार्द्र का वातावरण बनाते हैं।
शिक्षक देवेंद्र निषाद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा शौर्य युवा संगठन द्वारा लगातार एक से बढ़कर सराहनीय पहल की जाती है। इस आयोजन ने साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी उचित मंच मिलने पर हर क्षेत्र में अपनी क्षमता दिखा सकते हैं। आयोजन समिति ने अनुशासन, समयबद्धता और उत्कृष्ट खेल भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कार्यक्रम का संचालन शौर्य संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम की सफलता में शौर्य संगठन कोषाध्यक्ष रवि साहू, सलाहकार जितेंद्र दीपक, पंकज साहू, छगन साहू, खिलेंद्र पटेल, आंनद निषाद, अंजू साहू, ममता साहू, जामिन यादव, पूर्णिमा साहू, सुमित्रा यादव, स्वास्थ्य विभाग से आरएमए अनिता पटेल, सीएचओ ओमेश्वरी साहू, फार्मासिस्ट लक्ष्मी शर्मा, आरएचओ मंजू चंद्राकर व नवीन बंछोर, मितानिन दमयंतीन साहू, पुलिस थाना उतई, संकल्प स्पोर्ट्स एन्ड कल्चरल एसोसिएशन खम्हरिया एवं शौर्य युवा संगठन कोड़िया के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

डुंडेरा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य महिला दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को
बलरामपुर जिले में दो एकड़ में लहलहाती मिली अफीम की फसल, 2 लोग पकड़े गए
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का सांकरा-अमलेश्वर में हुआ भव्य एवं जोशीला स्वागत
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सिस्टम की गड़बड़ी से सैकड़ों हितग्राही वंचित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 19 दिसम्बर को 

chhattisgarh times
News Desk
December 16, 2025
राज्य की विष्णुदेव सरकार किसानों की हितैषी – ललित चंद्राकर
हर व्यक्ति की दिनचर्या में खेल होना चाहिए- ताम्रध्वज साहू
बिहान से बदली सविता की जिंदगी: मजदूरी से सिलाई सेंटर तक का सफर
62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
36°C
Chhattisgarh
broken clouds
36° _ 36°
15%
3 km/h
Mon
37 °C
Tue
43 °C
Wed
44 °C
Thu
44 °C
Fri
44 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?