chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    संविधान दिवस पर जिले में एक हजार से अधिक आवासों का हुआ वृहद भूमिपूजन
    November 27, 2025
    कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की : कार्यालयों में लागू होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस
    December 2, 2025
    मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
    December 15, 2025
    Latest News
    स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘संस्कार सरिता’ किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने की शिकायत
    October 29, 2026
    संगठन सृजन अभियान की बैठकों में ताम्रध्वज साहू का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—महंगाई से जनता परेशान
    October 28, 2026
    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    October 27, 2026
    खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
    October 26, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: आवास प्लस 2.0 : दुर्ग जिले की सभी 300 ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा आयोजित, पात्र हितग्राहियों के नामों का होगा सत्यापन
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > आवास प्लस 2.0 : दुर्ग जिले की सभी 300 ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा आयोजित, पात्र हितग्राहियों के नामों का होगा सत्यापन
छत्तीसगढ़रायपुर

आवास प्लस 2.0 : दुर्ग जिले की सभी 300 ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा आयोजित, पात्र हितग्राहियों के नामों का होगा सत्यापन

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: June 19, 2026
Share
SHARE

दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत छूटे हुए पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे ’आवास प्लस 2.0’ अभियान के तहत आगामी 24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन ग्राम सभाओं का मुख्य उद्देश्य आवास प्लस 2.0 की प्रारंभिक पात्रता सूची का वाचन करना, अपात्रों हितग्राही के नाम को सूची से हटाना की अनुशंसा ग्राम सभा द्वारा करना।

पारदर्शिता के लिए ग्राम सभा में होगा सूची का वाचन

शासन के निर्देशानुसार, आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत तैयार की गई नई सर्वे सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए 24 जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में सार्वजनिक रूप से पढ़ा जाएगा। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष सूची का वाचन होने से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि कोई भी अमीर या अपात्र व्यक्ति इस कल्याणकारी योजना का गलत लाभ न उठा सके। इसके साथ ही, यदि सूची में कोई ऐसा परिवार शामिल है जो तय मानकों को पूरा नहीं करता, तो ग्रामीणों की सहमति और साक्ष्यों के आधार पर उसका नाम सूची से पृथक करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

पात्रता और अपात्रता के मानकों पर होगी गहन चर्चा

इस विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 के तहत निर्धारित पात्रता एवं अपात्रता के मानकों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उदाहरण के लिए जिन परिवारों के पास चौपहिया वाहन, कृषि उपकरण (जैसे ट्रैक्टर), 50,000 रुपये से अधिक की क्रेडिट लिमिट वाला किसान क्रेडिट कार्ड है, या परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में है अथवा आयकर दाता है, वे इस योजना के लिए अपात्र माने जाएंगे। ग्राम सभा में इन सभी बिंदुओं पर खुली चर्चा कर अंतिम पात्र सूची को मंजूरी दी जाएगी।

शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सरपंचों और सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे 24 जून को होने वाली इस बैठक का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कोटवारों के माध्यम से गांव-गांव में सूचना पहुंचा दी जाए ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण, विशेषकर गरीब, भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग इस ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित हो सकें। आवास प्लस 2.0 ग्रामीण विकास की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

शिकायत और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर

यदि किसी ग्रामीण को प्रारंभिक सूची में शामिल नामों पर कोई आपत्ति है, तो वे सीधे ग्राम सभा के दौरान अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का मौके पर तथा जनपद स्तर से निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। ग्राम सभा से अनुमोदित होने के बाद ही अंतिम सूची को स्वीकृति के लिए जिला स्तर पर भेजा जाएगा। प्रशासन ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियत तिथि पर ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर पूरी कार्यवाही की निगरानी करें।

You Might Also Like

महिला से रेप की कोशिश में नाकाम रहा तो गला घोंटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
मुंगेली नगर पालिका का सख्त रुख : सीएमओ बोले- अवैध प्लाटिंग- निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर और भूमाफियाओं पर होगी FIR
नवीन शिक्षक संघ ने शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव से मिलकर जन्मदिन की दी बधाई, शिक्षकों को टेट से राहत व 1 जुलाई से स्कूल खोलने की रखी मांग
दुर्ग पहुंचा इबोला वायरस : कांगो, इथोपिया और युगांडा से पहुंचे तीन संदिग्ध, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
सेजबहार में आधीरात लूटकांड का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

संविधान दिवस पर जिले में एक हजार से अधिक आवासों का हुआ वृहद भूमिपूजन

chhattisgarh times
News Desk
November 27, 2025
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से ₹9.50 करोड़ स्वीकृत
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा
श्रीराम कथा का भव्य समापन: अविरल भक्ति और समर्पण का संदेश दे गए आचार्य युवराज पांडेय
अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ग्राम मनगट्टा में 150 एकड़ पर चला बुलडोजर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
22°C
Chhattisgarh
overcast clouds
22° _ 22°
99%
7 km/h
Thu
22 °C
Fri
25 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?