दुर्ग (धनोरा)। ग्राम पंचायत धनोरा के रामनगर गोल्डन चौक में विधायक निधि से स्वीकृत 6 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट (सीसी) रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधिवत पूजा–अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धनोरा की सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी चंद्रशेखर बंजारे, ग्राम पंचायत सचिव डोमेन्द्र सिंह पटेल एवं पंच मनेश कुमार साहू सहित पंचायत के पंचगण उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर पंच चेतन साहू, मोतीलाल साहू, श्रीमती रामप्यारी ठाकुर, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती लिलेश्वरी साहू, श्रीमती सीमा मधुकर, युवराज साहू, शिव साहू, गणपत साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। रामनगर गोल्डन चौक में सीसी रोड निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।





