उमरपोटी में रैली व नुक्कड़ नाटक से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और व्यसन मुक्ति के प्रति किया जागरूक; तालाब परिसर में किया वृक्षारोपण
उतई। गांधी जयंती के अवसर पर दीपशिखा विद्यालय डुमरडीह उतई के छात्र -छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने गांधीजी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए तथा उनके सपनों को साकार करने के लिए ग्राम पंचायत उमरपोटी में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं व्यसन मुक्ति अभियान के माध्यम से रैली एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा ग्रामवासियों को जागरूकता का संदेश दिए।
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संकल्पित 2047 तक भारत को विश्व के देशों में विकसित राष्ट्र की श्रेणी में अग्रणी स्थान स्थापित करने का लक्ष्य को पूरा करने में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिए। विद्यालय के प्राचार्य के आर सिन्हा ने सेवा करने पर जोर देते हुए तीन प्रकार की सेवा, तन, मन और धन की सेवा की सार्थकता बताई।जो इंसान को विनम्र एवं सहनशील बनाता है।
उन्होंने इस अभियान के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा द्वारा दिए गए संदेश “हम बदलेंगे युग बदलेगा ,हम सुधरेंगे युग सुधरेगा” को अपने आचरण एवं विचार से चरितार्थ करने की अपील की। पर्यावरण संरक्षण को सार्थकता प्रदान करते हुए ग्राम पंचायत उमरपोटी के तालाब में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत उमरपोटी के सरपंच वीरेंद्र साहू एवं ग्राम पंचायत करगाडीह के सरपंच करण सेन का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में पालक शिक्षक समिति के सदस्य घनश्याम चंद्राकर, समाजसेवी हरीश यादव, विमला कामड़े, एकता चंद्राकर, दानेश्वरी देशमुख सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।





