प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। गरीब कल्याण से लेकर विश्व नेतृत्व तक उनका कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा है- विधायक ललित चंद्राकर
रिसाली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज रिसाली दशहरा मैदान में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। 51 हजार दीपों से पूरा दशहरा मैदान जगमगा उठा। प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प के लिए आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण देशभक्ति, उत्साह और उल्लास से भर गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, आम जनमानस, महिला बाल विकास विभाग एवं रिसाली नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया।
उन्होंने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। गरीब कल्याण से लेकर विश्व नेतृत्व तक उनका कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। आज 51 हजार दीप जलाकर हमने उनके दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।”
मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले तपस्वी, नए भारत के शिल्पकार और राष्ट्रहित को ही अपना धर्म मान कर 25 वर्षों से लगातार यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे ऐसे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की अनंत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपका तपमय जीवन सदैव राष्ट्रसेवा के लिए संकल्पित नेतृत्व के साथ समर्पित रहे और भारत को विकसित @2047 की उन नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आपका संकल्प निरंतर सशक्त होता रहे।
इस भव्य आयोजन में रिसाली नगर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दीपक ‘पप्पू’ चंद्राकर, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, राकेश जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पुनाराम कलिहारी, नरेन्द्र निर्मलकर, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास, श्रीमती शिखा तिवारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती सविता महिलांग, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार, रूपेश यादव, पार्षद मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, विधि यादव, श्रीमती रमा साहू, श्रीमती सरिता देवांगन, श्रीमती सारिका साहू, श्रीमती शीला नारखड़े, विक्की चंद्राकर, श्रीमती गजेन्द्री कोठारी, अजीत चौधरी, सचिन गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, दुर्गेश साहू, दामन सर्वा, पद्म श्री राधेश्याम बारले सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।





