दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में हर साल की भांति इस वर्ष भी सावन का पर्व धुमधाम से मनाया जाएगा। डाक कांवड़ यात्रा आज सुबह 6 बजे सभी भक्तों महावीर उद्यान में इकट्ठा होकर शिवनाथ नदी जाएंगे। फिर महमरा घाट पहुच कर शिवनाथ नदी में स्नान करके नदी किनारे स्थापित भगवान शिव जी का सभी भक्तगण मिल कर पुजा पाठ करके शिवनाथ नदी से जल लेकर दौड़थे हुए गंज पारा कचहरी चौक जेल चौक महाराजा चौक से सांई मंगलम बोरसी होते गोल्ड चौक से मेन गली बाजार चौक से महावीर उद्यान पहुंचकर भुत भावन भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे। सभी भक्तों के हांथ में केशरिया झंडा, शिव जी के जयकारे लगाते हुए हुए पहुंचेगे। दोपहर 12 बजे से रुद्राभिषेक पुजा पाठ विद्वान पंडित द्वारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से दरबार के लक्ष्मण बाबा, विनोद कुमार साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, मुनना गंधर्व, सुनील पेटर, वासुदेव स्प्रे पुर्व उपसरपंच, कुंभकरण पटेल, एम लाल देवांगन, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ धनेशवर साहू, राजू देशमुख, बबलू गज्जू रायपुरीहा, जीवराखन ठेकेदार, बाबूलाल साहू, भोलू खिलेशवर साहू, सुंदर सपरे, दिनेश साहू, दिनेश यादव, रामु यादव, ओमकार साहू, टीकम गुमान साहू, मारियल साहू, तोमन गजपाल, उमेश साहू, हेमंत साहू भजन गायक, चेतन साहू, डोरेलाल दास, भोले गुलाब साहू आदि भक्त गण बड़ी संख्या में मौजूद रहेगे। दरबार के मुखिया लक्ष्मण बाबा जी ने सभी भक्तों से अपील की है कि इस डांक कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने जीवन को कृतार्थ करें। यह जानकारी दरबार प्रतिनिधी नंद पंडा एवं कुंज लाल साहू ने दी।





