दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से डांक कांवड़ यात्रा निकलेगी। सभी भक्त महावीर उद्यान में इकट्ठा होकर शिवनाथ नदी के लिए रवाना होगे। जहां नदी में स्नान करके भगवान भोलेनाथ की पुजा पाठ करके शिवनाथ नदी से जल लेकर दौड़ते हुए गंज पारा, कचहरी चौक, जेल चौक से सांई मंगलम बोरसी से गोल्डन चौक, मेन गली से बाजार चौक फिर वहां से महावीर उद्यान पहुंचकर भगवान शिवजी में जल चढ़ाकर पूजा पाठ करके अपने अपने घरों को लौटेगे।
दोपहर 12 बजे से शिव रुद्राभिषेक विद्वान पंडित द्वारा किया जाएगा। पश्चात 2 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। दरबार के लक्ष्मण बाबा ने बताया कि इस तरह के डांक कांवर यात्रा सिर्फ उत्तर प्रदेश मे होते हैं। लेकिन तीन साल से छत्तीसगढ़ के बाबा दरबार पावन धाम में भी शुरू हो चुका है। अतः सभी भक्तों से आग्रह है कि इस डांक कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आकर पुण्य की भागीदारी बने। यह जानकारी दरबार प्रतिनिधी चंन्द्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने दी।





