दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया। दरबार प्रमुख लक्ष्मण बाबा ने बताया कि इस अवसर पर स्व परमानंद कठोलिया के पुरे परिवार मौजूद रहे एवं कठोलिया जी के चलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। दरबार में एक से बढ़कर एक कलाकारो का आगमन हुआ। जिनका दरबार के भक्तों द्वारा प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।
लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर, प्रेम चंन्दाकर फिल्म निर्देशक संगीतकार, स्वर कोकिला कविता वासनिक, दीदी सुश्री हिमानी वासनिक, लोकगायक दुष्यंत हरमुख, कु कनक साहू बाल कलाकार, लोकगायिका तृषा साहू, लोकगायिका मालती निषाद, टोमन वर्मा जस जगराता गायक एवं हेमंत साहू भजन गायक एवं जसगीत रचनाकार, गायक बिंदू, रचनाकार भवानी नायक, अगराहित निषाद, रज्जू रायपुरीहा, राकेश साहू, अशोक साहू, घनश्याम यादव, नंद कुमार बघेल, नंद कुमार नंदगई, दयालू गुरुजी आदि कलाकारो ने अपने कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, सरपंच श्रीमती रुलेशवरी चंन्द्रशेखर बंजारे, उपसरपंच श्रीमती संगीता सप्रे, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कामेश साहू आदि शामिल हुए। शाम चार बजे से दरबार में कुंज लाल साहू द्वारा खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 6 बजे से सुश्री हिमानी वासनिक द्वारा भरथरी गायन प्रस्तुत किया। रात्रि 8 बजे से श्रीराधा कृष्ण सेवा एवं फाग मंडली धनोरा गुलाब साहू द्वारा झांकी प्रस्तुत किया गया। जिसको देखकर सभी भक्तों ने ताली के गढ़ गड़ाहट से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष रूप से दरबार के विनोद साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, गुलाब साहू, जीवराखन ठेकेदार, बाबूलाल साहू, दिनेश साहू, खिलेशवर साहू, सुंदर सप्रे, चंन्द्रकांत देवांगन, एमलाल देवांगन, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ धनेशवर साहू, राजू देशमुख, इतवारी पटेल, पूर्व उपसरपंच वासुदेव सप्रे, कुंभकरण पटेल, मुन्ना गंधर्व, सुनील पेटर, दिनेश यादव, रामू यादव, ओमकार साहू, गुमान साहू, मारियल साहू, चेतन साहू, गज्जू रायपुरीहा, श्रीमती बबिता साहू, ललिता यादव, सुनीता साहू, मितानिन कौशिलया सेन, रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू, देवश्री अंजु देवांगन, संगीता सप्रे, गीता देवांगन, मंजू साहू, ललिता राउत, देवकी साहू, वेदू साहू, सुरुचि, छोटी, डिंपल साहू, पुजा साहू, नेहा साहू आदि भक्तगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह जानकारी दरबार प्रतिनिधी चंन्द्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने दी।





