■ दिग्गज कलाकार रहेंगे उपस्थित और होगा उनका सम्मान, गीत-संगीत से होगा सराबोर
दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में हर साल की भांति इस वर्ष भी स्व. परमानंद कठोलिया के स्मृति में श्रद्धांजलि एवं पुण्य तिथि 2 अगस्त को मनाया जाएगा। दरबार के मुखिया लक्ष्मण बाबा ने बताया कि 2 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। सबसे पहले स्व. परमानंद कठोलिया के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात कलाकारों का आगमन एवं सम्मान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री ममता चंन्दाकर, प्रेम चंन्दाकर फिल्म निर्देशक, विशेष अतिथि दुष्यंत हरमुख, श्रीमती रिंकी देवांगन लोक गायिका, स्वर कोकिला कविता वासनिक, सुश्री हिमानी वासनिक, कु. कनक साहू बाल कलाकार, लोकगायिका तृषा साहू, लोकगायिका टोमन वर्मा, जनपद सभापति जीतेन्द्र टंडन, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, सरपंच श्रीमती रुलेशवरी चंन्द्रशेखर बंजारे, उपसरपंच श्रीमती संगीता सप्रे, ग्रामीण पटेल चैतुराम साहू एवं ग्रामीण उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा जिसमें अपने-अपने गीत संगीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
शाम 5 बजे से सुश्री हिमानी वासनिक द्वारा भरथरी गायन का अपने टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से श्रीराधा कृष्ण सेवा एवं फाग मंडली गुलाब साहू द्वारा झांकी प्रस्तुत किया जाएगा। दरबार प्रतिनिधी चंन्द्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने जानकारी देते हुए सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।





