उतई। शासकीय प्राथमिक विद्यालय मातरोडीह में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी पालकों द्वारा सर्व सम्मति से छबीला साहू को अध्यक्ष एवं पुष्पा सागरवंशी को उपाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया। समिति के सदस्य के रूप में युगलकिशोर साहू, प्रेमलाल सागरवंशी, असवन साहू, यादराम यादव, सुनीता सागरवंशी, नेहा साहू, पूनम विश्वकर्मा, खिलेश्वरी निर्मलकर, द्रौपदी पटेल, भूमिका पटेल, शीतल साहू, रजनी साहू का चयन किया गया।
पूर्व अध्यक्ष कल्याणी साहू ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष छबीला साहू ने भी छात्र एवं विद्यालय हित मे मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधान पाठक रेखराम कोठारी एवं शिक्षक रजनीश टंडे ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।





