दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग तथा क्रिश्चन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में एक विशाल जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम क्रिश्चन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, दुर्ग के परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि निजी क्षेत्र के ऐसे नियोक्ता जो अपने संस्थानों में रिक्त पदों की भर्ती इस मेले के माध्यम से करना चाहते हैं, वे अपनी रिक्तियों की जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के जरिए जिला रोजगार कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से रिक्तियां अधिसूचित करने के लिए नियोक्ताओं को ’रोजगार मेला हेतु पंजीयन’ कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया के लिए नियोक्ता के पास वैध जी.एस.टी. क्रमांक होना आवश्यक है तथा संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना और नियोक्ताओं को कुशल कार्यबल उपलब्ध कराना है। इच्छुक संस्थान एवं अधिक जानकारी चाहने वाले आवेदक किसी भी कार्य दिवस में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में संपर्क कर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
36°C
Chhattisgarh
scattered clouds
36° _ 36°
20%
4 km/h
Sun
35 °C
Mon
38 °C
Tue
38 °C
Wed
38 °C
Thu
39 °C




