दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने अपनी नई ब्लॉक कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की ओर से शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
जातीय समीकरणों का रखा ध्यान
नई कार्यकारिणी में ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग का संतुलित समावेश किया गया है। भगवत साहू (रसमड़ा) को ब्लॉक कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
उपाध्यक्ष – पुष्पा साहू (बोरीगारका), तुलसी देशमुख (चंगोरी), भीषम चौधरी (आमटी), भावेश साहू (उतई), गोवर्धन बारले (अनु. जाति – घुघसीडीह), अशोक साहू (करंजा भिलाई)।
महामंत्री – भरत निषाद (मोहलई), टिकेन्द्र ठाकुर (अनु. जन जाति – उमरपोटी), सुनील मिश्रा (सामान्य – कोलिहापुरी), प्रेमनारायण साहू (उतई), इन्द्रानी यादव (अंजोरा), जनार्दन साहू (खोपली), बलराम राजपूत (सामान्य – सिरसाखुर्द), लोकेश साहू (ननकट्टी)।
सचिव – दामिनी साहू (भोथली), कमल देशमुख (खुरसुल), रोशन चंद्राकर (चंदखुरी), खिलेंद्र साहू (नगपुरा), गजेन्द्र कान्कड़े (खोपली), धनेश देशमुख (अंजोरा), जितेन्द्र यादव (चंदखुरी), पुरुषोत्तम साहू (धनोरा), अनिल वर्मा (करंजा भिलाई), टोमन अग्रवाल (चिखली)।
कार्यकारिणी सदस्य – प्यारी निषाद, मनेश साहू, मीना सूर्यवंशी, सुनील साहू, किशोर यादव और दीपांशु यादव को शामिल किया गया है।





