उतई। शासकीय प्राथमिक शाला खोपली के शिक्षक गिरीश साहू को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सरपंच श्रीमती मंजू वर्मा, उपसरपंच देवेंद्र भारती ने शिक्षा, समाज और बच्चो के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए खोपली शिक्षा रत्न सम्मान से साल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। गिरीश साहू ने अपने शाला ,शिक्षा,और बच्चो के लिए निरंतर विकास के लिए बेहतर कार्य किए। उनके प्रयास से बच्चो में बेहतर कलात्मकता का विकास हुआ। उनके प्रयास से शाला भवन को प्रिंट रिच वातावरण और सुसज्जित करने का प्रयास किया और सफल हुए। बच्चो के साथ बेहतर मेल जोल ,शिक्षक साथियों के साथ बढ़िया तालमेल से शाला विकास के कार्य किए। शिक्षा रत्न खोपली से सम्मानित शिक्षक गिरीश साहू ने बच्चो व स्कूल के विकास व गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के लिए अनेक प्रयास किये। जिसमे मुख्यमंत्री जतन योजना से एक बड़ा अम्बेडकर हाल का निर्माण करवाकर उसमें प्रोजेक्टर, कंप्यूटर उपलब्ध कराया। जिससे बच्चे प्रोजेक्टर और कंप्यूटर के माध्यम से अच्छे से नई नई जानकारी प्राप्त कर सके। साथ ही शिक्षक द्वारा दुर्ग जिले के लगभग एक लाख बच्चो को विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से स्वेटर, कॉपी, बैग, पेन, कंपास आदि का वितरण कराया गया। गिरीश साहू ने विभिन्न क्षेत्रों में नशा के खिलाफ नशामुक्ति अभियान चलाया, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, समाजहित, छात्रहित एवं जन जागरुकता अभियान चलाया। जिसे ग्राम पंचायत खोपली के सरपंच एवं सभी पंचों ने सराहा और सम्मान किया। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक कुमार साहू, पूर्व प्रधान पाठक छबिलाल रघुवंशी, दीपक साहु, रामेश्वरी चंदेल, रोशनी चंद्राकर, संतोषी कश्यप एव ग्राम पंचायत खोपली के सरपंच मंजू वर्मा, उपसरपंच देवेंद्र भारती, रमेश वर्मा, पूर्व सरपंच फत्तेलाल वर्मा, पंच अरुण चंद्राकर, प्राचार्य वीणा दुबे, संकुल समन्वयक इंद्रेश बंजारे, प्रधान पाठक सुंदर लाल देवांगन, पूर्व प्रधान पाठक हरिश्चंद्र देवांगन, शाला विकास समिति के अध्यक्ष बी आर सपहा, जनपद सदस्य बिंदु दिनेश देशलहरे, अरुण ख़ुटेल, गालेश्वर साहू, अखिलेश चंद्राकर, माधुरी बिजोरिया, अदिति साहु, भूषण यादव समस्त शालेय परिवार ,छात्र छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने गिरीश साहू को उत्कृष्ट कार्य में खोपली शिक्षा रत्न सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
31°C
Chhattisgarh
clear sky
31° _ 31°
17%
3 km/h
Thu
43 °C
Fri
43 °C
Sat
44 °C
Sun
45 °C
Mon
42 °C




