उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम डुंडेरा की होनहार बेटी खुशी क्षत्री पिता संतोष क्षत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर दुर्ग संभाग का नाम रोशन किया है। खुशी क्षत्री ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालिका वर्ग) बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुर्ग संभाग से प्रतियोगिता में चयनित हुई है। राष्ट्रीय टीम में चयन की खबर मिलते ही खुशी क्षत्री को बधाई देने वालों का तांता लग गया।नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनके घर जा कर शाल-श्रीफल से सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बधाई देते हुए कहा कि खुशी की ये सफलता हमारे ग्राम सहित पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। खुशी की राष्ट्रीय स्तर में चयन से क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस दौरान छंगा साहू, पवन बंजारे, ईश्वर साहू, चंदूलाल गायकवाड़, मोनू तिवारी, होमेन्द्र साहू, मनोज बंजारे, किशन देवांगन, अमोली राम, योगेश फेकर, छन्नू यादव, दुर्गा यादव, टीकाराम बंजारे, मानसिंह साहू, राकेश विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीण ने सफलता के लिए बधाई दी।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
33°C
Chhattisgarh
broken clouds
33° _ 33°
28%
2 km/h
Tue
33 °C
Wed
43 °C
Thu
44 °C
Fri
45 °C
Sat
44 °C




