दुर्ग। छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर नव वर्ष 2026 का आगमन हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने पूरे परिवार के साथ डोंगरगढ़ स्थित विश्वविख्यात मां बम्लेश्वरी मंदिर का दर्शन किया। इस पवित्र यात्रा के माध्यम से उन्होंने न केवल अपनी भक्ति व्यक्त की, बल्कि प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और उन्नति की प्रार्थना की।
श्री ताम्रध्वज साहू जी ने मंदिर के ऊपरी बम्लेश्वरी मंदिर और निचले बम्लेश्वरी मंदिर दोनों स्थानों पर विधि-विधान से पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। पूजा के पश्चात ताम्रध्वज साहू जी ने मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुओं से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नव वर्ष का यह अवसर हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। मां बम्लेश्वरी की कृपा से छत्तीसगढ़ न केवल समृद्ध बने, बल्कि यहां का प्रत्येक नागरिक सुख-समृद्धि का भागीदार हो।





