दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम धनोरा निवासी देवेश कुमार साहू पिता होलधर साहू का आज दुर्ग ग्रामीण तहसील साहू संघ ने सम्मान किया। संघ के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने उनके निवास स्थान गोल्डन चौक धनोरा पहुंचकर उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।
साहू संघ के अध्यक्ष पुसउ राम साहू ने नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर देवेश कुमार साहू को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार का, बल्कि पूरे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देवेश की इस उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने देवेश कुमार साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी तथा आपका योगदान छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और सामाजिक न्याय को नई गति देगी।
इस दौरान दुर्ग ग्रामीण तहसील साहू संघ अध्यक्ष पुसउ राम साहू, तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण महासचिव उमाशंकर साहू, परिक्षेत्र साहू संघ पुरई अध्यक्ष लोकनाथ साहू, सरक्षक खिलावन साहू, नगर साहू समाज उतई अध्यक्ष किशोर साहू, नगर साहू समाज उतई उपाध्यक्ष खुबीराम साहू, नगर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ सयोजक द्वारका साहू, साहू समाज धनोरा अध्यक्ष नंद कुमार साहू, साहू समाज धनोरा संग़ठन सचिव चैनसिंह साहू, साहू समाज धनोरा कोषाध्यक्ष घासीराम साहू आदि उपस्थित रहे।





