उतई। साईं कॉलेज, सेक्टर-6, भिलाई के द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत ग्राम खोपली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति एवं एड्स जागरूकता संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा से दूर रहने तथा एड्स जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति सावधान रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती मंजू वर्मा, प्राचार्य श्रीमती वीणा दुबे, प्रधान पाठक सुंदर लाल देवांगन, शिक्षक गिरीश साहू, दीपक साहू, श्रीमती रामती पाटिल, पूर्व सरपंच फत्तेलाल वर्मा सहित पूर्व माध्यमिक शाला खोपली के समस्त छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थी। अपने उदबोधन में प्राचार्य वीणा दुबे ने इस प्रकार के जागरूकता अभियान को लगातार करने के लिए प्रयास करने की बात कही। शिक्षक गिरीश साहु ने कहा कि इस प्रकार का जागरूकता अभियान समाज और विद्यार्थियों के बीच करने की आवश्यकता है क्योंकि अभी वर्तमान में बहुत से लोग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और इस प्रकार के जागरूकता अभियान के कारण सभी लोगों को नशा से होने वाली अवगुण और दुष्परिणाम से समय रहते बचाया जा सकता है। कार्यक्रम के संपूर्ण संचालन में डॉ वर्षा वर्मा, डॉ दामिनी विश्वकर्मा, मिस्टर टिकेश्वर कुमार वर्मा के साथ-साथ महाविद्यालय प्रबंधन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
43°C
Chhattisgarh
few clouds
43° _ 43°
8%
6 km/h
Tue
42 °C
Wed
44 °C
Thu
44 °C
Fri
44 °C
Sat
45 °C




