पाटन। नगर पंचायत पाटन अंतर्गत दशहरा मैदान अखरा में 7 दिवसीय भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 7 नवंबर से नगर पंचायत पाटन के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप द्वारा अपनी पत्नी स्व. मीना कश्यप की पुण्य स्मृति में कराया जा रहा है। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह” का राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पं. युवराज पाण्डेय श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर / देवभोग जिला-गरियाबंद वाले के मुखारविंद से कथा रसपान होगा। कथा दशहरा मैदान अखरा (पाटन) में दोपहर 1 बजे से होगी। कथा वाचक आचार्य पं. युवराज पाण्डेय (श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर/देवभोग) होंगे। 7 नवंबर को वेदी पूजन, कलश यात्रा गोकर्ण पूजन, 8 नवंबर को अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र, 11 नवंबर को बाल लीला, दही लूट, गोवर्धन पूजा, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र परीक्षित जन्म, 12 नवंबर को समुद्र मंथन, सूर्यवंश कथा, श्री कृष्ण जन्म, रुक्मणी विवाह महारास कथा और 13 नवंबर को सुदामा चरित्र, चढ़ौत्री, तुलसी वर्षा, गीतादान, हवन पूजन, महाप्रसादी, भोग भण्डारा होगा।
कथा स्थल की तैयारी पूर्ण हो गई है। आज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और कथा के आयोजक भूपेंद्र कश्यप के साथ सरजू साहू, नीरज सोनी, मनीष देवांगन, डॉ. मुनेंद्र बिसेन सहित अन्य ने कथा स्थल पर चल रही तैयारी का जायजा लिया।





