दुर्ग। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कहा कि छठ पूजा देती है एकता का संदेश, अंबिकापुर स्थित गार्वेज कैफे,कोरापुट कॉफी, वंदे मातरम और इन पर की चर्चा। मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख होना प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’ और भारतीय नस्ल के श्वानों की उपलब्धि का विशेष उल्लेख किए जाने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इसे पूरे प्रदेश के लिए सम्मान बताया।
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 127वें एपिसोड का प्रसारण आज किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने गृह ग्राम कोलिहापुरी शक्ति केंद्र क्रमांक 1 के बूथ क्रमांक 36,37 में बूथ कार्यकताओं द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री अलग-अलग विषयों पर देश की जनता से संवाद करते हैं। आज के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कई विषयों पर चर्चा की है। जिसमें छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित गार्वेज कैफे, कोरापुट कॉफी, वंदे मातरम जैसे विषय शामिल हैं।
इस अवसर पर अंडा निकुम मण्डल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख जी, शक्ति केंद्र प्रभारी लक्ष्मी नाथ देशमुख, बूथ अध्यक्ष कोलिहापुरी डॉ मुकेश कुमार साहू, दिनेश साहू,बूथ अध्यक्ष पिसेगाँव मानसिंग रजक, रमाकांत देशमुख, संगठन मंडल कोषाध्यक्ष श्रीराम निषाद, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता जागेंद्र दुबे, चैतराम पारकर, बुधारु साहू, दिलीप साहू, शुभम साहू, सोसायटी अध्यक्ष कामता बेलचंदन, पुनाराम साहू,युगल किशोर साहू, लेखराम साहू, यादराम, तेजराम देशमुख, नंदू देशमुख, लीला वर्मा सहित समस्त कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Leave a Comment





