उतई। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह के विद्यार्थियों को बैगलेश डे गतिविधियां एवं व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा उतई* का भ्रमण कराया गया । बैंक ऑफ बड़ौदा में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान संस्था प्रभारी पोषण मारकण्डे ने बैंकिंग अधिकारियों से परिचय कराते हुए बैंकिंग गतिविधियां, नया खाता खोलने सहित सभी काउंटर की विस्तृत जानकारी दिया । शिक्षक श्रीमती सुरेखा मंडावी ने सभी बच्चों को रुपए जमा करने की गतिविधियां बताया एवं जमा पर्ची भरकर पावती लेने की जानकारी दी। शिक्षक श्रीमती ज्योति देवांगन ने रुपए निकालने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए विड्राल फ़ार्म भरने की जानकारी दी । बैंक कैशियर ने अन्य आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया बचत खाता में रुपए जमा, निकासी, फिक्स्ड डिपॉजिट, लॉकर व गोल्ड लोन सुविधा, चेक क्लियरेंस आदि की जानकारी दिया । अंत में बैंक मैनेजर द्वारा सभी बच्चों को दीपावली की बधाई देते हुए टॉफी वितरण किया गया । इस अवसर पर बैंक मैनेजर, कैशियर, बैंकिंग स्टाफ, शिक्षकगण सुरेखा मंडावी, ममता सिन्हा, जागृति मारकंडे, ज्योति देवांगन, बाल केबिनेट एवं इको क्लब के सदस्यगण तृष्णा कोसरे, राशि, तानिया कोसरे, निहारिका देशलहरे, टिविंकल लहरे, भाविका यादव, कनिष्का मधुकर, कशिश, काव्या गेन्ड्रे, डॉली वर्मा, गायत्री डहरिया, चित्रांश बंजारे, खिलेन्द्र, प्रवीण, आदि बच्चे उपस्थित रहे । संस्था प्रभारी पोषण मारकण्डे ने बैंक मैनेजर सहित बैंकिंग स्टाफ बच्चों के लिए समय प्रदान करने हेतु आभार प्रदर्शन किया ।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डुमरडीह के छात्र छात्राओं ने व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत देखी बैंकिंग प्रणाली

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
24°C
Chhattisgarh
moderate rain
24° _ 24°
93%
4 km/h
Sun
24 °C
Mon
24 °C
Tue
24 °C
Wed
27 °C
Thu
27 °C



