दुर्ग। केंद्रीय गोंड महासभा धंमधागढ़ के अध्यक्ष गरियाबंद जिला ग्राम खंडवा निवासी कमलेश सोरी निर्वाचित हुए। सिविल लाइन दुर्ग कचना धुर्वेवालय मुख्यालय में रविवार को केंद्रीय गोंड महासभा धंमधा गढ़ के अध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। जिसमें केंद्रीय गोड महासभा धंमधा के अध्यक्ष के लिए 16 जिला में केंद्र बनाया गया और 16 जिले में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान किया गया। उसके उपरांत मतगणना हुई 3:00 बजे के पश्चात मतगणना उपरांत चुनाव अधिकारियों के द्वारा गणना पत्रक देने के पश्चात दिनांक 13.10.2025 कचना धुर्वा सिविल लाइन दुर्ग में टेबुलेशन सुबह 12:00 से 1:00 बजे तक किया गया। टेबुलेशन उपरांत विजय प्रत्याशी श्री कमलेश सोरी जी को 25 वोटो से विजई घोषित किया गया। उसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी 25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही आदरणीय श्री मंगल दास ठाकुर जी मुख्य प्रतिनिधि रहे। जिन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। टेबुलेशन उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र देने में आनाकानी करते हुए अविलंब करते हुए देर रात्रि के पश्चात प्रमाण पत्र वितरित की गई। उनके उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कचना धुर्वे सिविल लाइन दुर्ग में पूजा अर्चना की। उसके उपरांत त्रिमूर्ति महामायीधंमधा गढ़ के प्रस्थान की और पहुंच कर पुजा अर्चना की। इस अवसर दुर्ग तहसील अध्यक्ष चुरामन कतलम, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, महासचिव धनेशवर धुर्वे, बसंत ठाकुर, महावीर ठाकुर, गोरेलाल ठाकुर, योगेश्वर ठाकुर, उमाशंकर नेताम, संतोष नेताम, सरोज ठाकुर, वैदिक ठाकुर, माया मंडावी, डामिन नेताम, शिवकुमार मंडावी, नारायण पडोटी, मनहरण, द्वारिका ठाकुर, सोनू ठाकुर, विशंभर ठाकुर, उषा ठाकुर, भारत भूषण सूर्यवंशी, संतराम कोडप्पा और पाटन दुर्ग और धंमधा तहसील सभी के सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
42°C
Chhattisgarh
scattered clouds
42° _ 42°
10%
4 km/h
Wed
43 °C
Thu
44 °C
Fri
45 °C
Sat
44 °C
Sun
47 °C




