जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा हर शनिवार अपने क्षेत्र के स्कूल में लगाएगी शिविर
उतई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू ने नई पहल आओ संवारें बचपन अभियान की शुरुआत की। यह अभियान वे अपने जिला पंचायत क्षेत्र के 20 गांव के हर सरकारी स्कूल में शनिवार को लगाएगी। जिसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अपने अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियों पर गर्व करने के साथ-साथ बेटों को बचाना भी आवश्यक है। इसी थीम को लेकर एक और अभियान छेड़ा गया है। इस थीम का उद्देश्य बेटा बचाओ, बेटा पढ़ाओ के साथ-साथ अनेक पायदान ऊपर काम होगा। श्रीमती साहू ने कहा की सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला कर हम बेटियों को सशक्त आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, और हम सरकार के सपनों को साकार कर चुके हैं। लेकिन आज बालकों में जिस तरीके से नशा और असामाजिक कामों की प्रति रुझान दिख रहा है वह अति चिंतनीय है। आज शिक्षा हो या रोजगार हर क्षेत्र में बेटियां ही आगे है। आज गवर्नमेंट स्कूल में भी बालको की संख्या बहुत ही कम हो गया है ।इसकी चिंता पूरे समाज को करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सीमा दवे, सुनीता श्रीवास्तव, तृप्ता कश्यप, रंजना नोरके, स्मृति गणवीर, पदमा सहारा, उमा साहू, अनीता पारखे, बी चंद्राकर, पूर्णिमा देवांगन, नवनीत ठाकुर, मधुमिता साहू, संतोष कुमार लहरे, वंदना गेड़ाम, रोहित सिंग, पूर्णिमा खोब्रागढे, ममता कांबले, सीमा सोनी, सत्यवती टंडन, आशा चंद्राकर, गांव के सरपंच डोमार साहू, उपसरपंच शीतला ठाकुर आदि पंचगण सामिल हुए।
Leave a Comment





