दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग में दिनांक 16 सितंबर 2025 को विज्ञान संकाय और इको क्लब के द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर ओजोन परत संरक्षण हेतु पोस्टर मेकिंग , स्लोगन लेखन के साथ व्याख्यान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम “फ्रॉम साइंस टू ग्लोबल एक्शन” था ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संचालक राजन कुमार दुबे उपस्थिति थे। अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को बताया कि हमें जरूरत के समय ही ए .सी. और रेफ्रिजरेटर का उपयोग करना चाहिए , जिससे कि ओजोन परत को नुकसान न पहुंचे और पर्यावरण पर इसका दुष्प्रभाव न पड़े। इस अवसर पर संयुक्त संचालक डॉ. रजनी राय और प्राचार्य डॉ. के. एन. मिश्रा उपस्थित रहे। सुश्री अदिति बंजारे सहायक प्राध्यापक , विज्ञान संकाय द्वारा ओजोन क्षरण, मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल, ओजोन परत एवं पर्यावरण और जीव जंतुओं पर होने वाले प्रभावों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के दौरान पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा पोस्टर मेकिंग में प्रथम पुरस्कार चंचल चंद्राकर एम .एस. सी .रसायन शास्त्र तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार तनु चंद्राकर एम. एस. सी. रसायनशास्त्र प्रथम सेमेस्टर, तृतीय पुरस्कार स्मिता साहू बी .कॉम. तृतीय सेमेस्टर और उमेश्वरी बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। स्लोगन लेखन में विशेष राजपूत बी. एस. सी. बीएड द्वितीय वर्ष को प्रथम पुरस्कार, रुचि बी. एस .सी .बी.एड .चतुर्थ वर्ष को द्वितीय पुरस्कार और अंजली चंद्राकर एम. एस .सी .प्रथम सेमेस्टर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ . रंजना देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान संकाय के श्री थानेश्वर टंडन सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया।”





