भिलाई। छत्तीसगढ़ शिक्षक सहयोग समिति भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में इस वर्ष भी हिन्दी दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को कुर्मी भवन सेक्टर 7 में शाम 5 बजे से आयोजित की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग महापौर अलका बाघमार, विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग राजेश्वरी चंद्राकर, नवीन देशमुख संगीतकार व फिल्म निदेशक और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ दीनदयाल साहू वरिष्ठ साहित्यकार व संपादक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सेवानिवृत्त शिक्षकों में प्रतिभा साहू, अश्विनी कुमार झा, टीका राम साहू आई एस मनु, नजमा रहीम, राम कुमार वर्मा, कुबेर राम देशमुख, गंगेश कुमार सिन्हा, कुंजलता साहू, दुलारी चंद्राकर, सुरेश कुमार चंद्राकर, पुनाराम देवांगन, मोहन राम साहू, महेश कुमार देवांगन और गिरधर लाल चेलक सम्मानित किए जाएंगे। इसी कड़ी में मेघावी छात्रों का भी सम्मान किया जाएगा। अतिथियों के उद्बोधन बाद कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दी जायेंगी। इस अवसर पर बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और अंचल के बुद्धजीवी के अलावा समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
जिसमें विशेष प्रतिभा सम्मान
1.कु. साक्षी साहू, विकसित भारत अभियान (लीडरशिप)
2. कु. रूपल राजपूत (नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप, द्वितीय)
3. चिराग नागवंशी (बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप, तृतीय)
मेधावी छात्र सम्मान (मेंबर)
1. अंजू सिंह 12वीं 74%
2. तेजस कुमार साहू 10वी ,95%
3. अर्षिता देवांगन,10वी- 95%
4. अमित कुमार साहू 10वी- 92%
5. डिंपल बघेल,10वी -92%
6. रिद्धि वर्मा 10वी -88%
7. कुमकुम देशमुख 10वीं- 88%
8. खुशहाल कटझरे 10वीं – 84%
मेधावी( निर्धन) छात्र सम्मान
(2500/-नगद, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र)
1 कु.रिहा देवांगन ,10वी 98%*
2 दीपेश कुमार साहू, 10वी 97%*
3 कु.नंदिनी साहू ,10वी 96%*
4 कु.गीतिका साहू,10वी 95%*
5 कु.तारिणी निषाद, 10वी 93%*
6 कु. सविता मनहर ,12वी 91%*
7 कु. निरुपमा विश्वकर्मा, 12वीं 86%*
8 कु.संजना सिन्हा,12वीं 82%*
9 कु.अंजली सेन,12वीं 81%*
10 कु. लीलम 12वीं 78%*





