chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    भोजली की हरियाली और भक्ति के रंग में रंगा रिसाली: विधायक ललित चंद्राकर ने भोजली माता की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
    August 31, 2026
    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
    August 29, 2026
    राखी के धागे ने जोड़े दिल: शैलदेवी महाविद्यालय की छात्राओं ने वृद्धजनों संग बांटी खुशियां
    August 29, 2026
    शैलदेवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
    August 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: रणवीरपुर में नवीन उप तहसील का नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहब और विधायक भावना बोहरा ने किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया आभार
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > रणवीरपुर में नवीन उप तहसील का नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहब और विधायक भावना बोहरा ने किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया आभार
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

रणवीरपुर में नवीन उप तहसील का नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहब और विधायक भावना बोहरा ने किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया आभार

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: September 2, 2025
Share
रणवीरपुर में नवीन उप तहसील का नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहब और विधायक भावना बोहरा ने किया शुभारम्भ, विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया आभार
SHARE

कवर्धा। समृद्ध पंडरिया के निर्माण और क्षेत्रवासियों के जीवनशैली को सरल व सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज ग्राम रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ समरसता भवन में दामखेड़ा कबीर आश्रम के नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

विधायक भावना बोहरा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय “लिंक कोर्ट” का शुभारंभ ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। जनता की इस मांग को देखते हुए हमने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के समक्ष रणवीरपुर में उप तहसील की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जुलाई माह में आयोजित निःशुल्क बस सेवा शुभारंभ के अवसर पर वर्चुअल इसकी घोषणा कर रणवीरपुर की जनता को यह सौगात दी गई जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य जनकल्याण और अधोसंरचना विकास है। हमारी भाजपा सरकार ग्रामीण अंचलों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और राजस्व सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं। उप तहसील भवन के माध्यम से अब क्षेत्रवासियों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर दराज की तहसीलों में जाना नहीं पड़ेगा। यह कार्यालय जनसुविधाओं के विस्तार, पारदर्शी प्रशासन और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने में एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अब रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय के शुभारंभ से किसानों व ग्रामीणों को खसरा/खतौनी की नकल, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका सहित विभिन्न राजस्व कार्यों के लिए अब बार–बार तहसील मुख्यालय जाना नहीं पड़ेगा। जमीन विवाद जैसे राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निपटान होगा। उप तहसील कार्यालय के शुभारंभ से किसानों व ग्रामीणों के समय व संसाधन दोनों की बचत भी होगी। भाजपा सरकार की नीति केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों की जनभावनाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का एक ठोस प्रयास है। रणवीरपुर उप तहसील के शुभारंभ से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी बल्कि आसपास के गाँवों के लोग भी अपने अधिकारों और सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण अंचलों को भी शहरी क्षेत्रों की तरह सशक्त, शिक्षित और समृद्ध बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। इस उद्देश्य के लिए मैं निरंतर कार्य कर रही हूं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” से आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र विकास की स्वर्णिम गाथा लिख रही है। आप सभी का विश्वास और अपनत्व मुझे सदैव प्राप्त हो रहा है जो मुझे जनसेवा के लिए नित नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। आप सभी के उत्साह और उमंग को देखकर मैं कह सकती हूं हम सब मिलकर विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के साथ समृद्ध पंडरिया का निर्माण करेंगे।

सांसद खेल महोत्सव : विधायक ललित चंद्राकर ने कराया टाॅस, 350 खिलाड़ियों ने खेल में दिखाया दम
सांकरा प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन, विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार
कबीरधाम में बहनों ने पुलिस भाइयों को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का संकल्प
डुंडेरा जोरातराई की जर्जर सड़क दे रहा हादसों को निमंत्रण, तत्काल समतलीकरण करने की उठी मांग
हर घर तिरंगा अभियान: कबीरधाम पुलिस अधीक्षक ने बांटे तिरंगे, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
TAGGED:पंडरिया विधायक भावना बोहरारणवीरपुर में नवीन उप तहसील का नवोदित वंशाचार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : छत्तीसगढ़ की महिलाएँ गढ़ रहीं हैं नया कीर्तिमान

chhattisgarh times
News Desk
March 8, 2026
नवीन शिक्षक संघ ने शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव से मिलकर जन्मदिन की दी बधाई, शिक्षकों को टेट से राहत व 1 जुलाई से स्कूल खोलने की रखी मांग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ
अंडा में परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के पदाधिकारियों का हुआ शपथ एवं सम्मान समारोह
राज्यपाल से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
24°C
Chhattisgarh
overcast clouds
24° _ 24°
90%
5 km/h
Mon
24 °C
Tue
26 °C
Wed
29 °C
Thu
29 °C
Fri
28 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?