chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में 23 विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1.50 करोड़ रूपए स्वीकृत
    April 15, 2026
    दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में 23 विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1.50 करोड़ रूपए स्वीकृत
    April 15, 2026
    रात 2 बजे घर में घुसा दरिंदा : चाकू अड़ाकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़कर भेजा जेल
    April 15, 2026
    शादी के लिए घरवालों ने डाला दबाव तो 20 साल की छात्रा फंदे पर झूल गई
    April 15, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: पंडरिया विधानसभा को मिली 121 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > पंडरिया विधानसभा को मिली 121 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार
पंडरिया विधानसभा को मिली 121 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

पंडरिया विधानसभा को मिली 121 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: August 29, 2025
Share
SHARE

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बकेला जलाशय परियोजना एवं सुतियापाट नहर विस्तारीकरण हेतु प्रदेश सरकार ने 121 करोड़ 92 लाख 66 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Contents
  • बकेला जलाशय परियोजना से 2686 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा लाभ
  • सुतियापाट नहर विस्तारीकरण से 26 गांवों को मिलेगा फायदा
  • मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के प्रति जताया आभार
  • किसानों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही डबल इंजन सरकार : भावना
  • डेढ़ वर्ष में 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

बकेला जलाशय परियोजना से 2686 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा लाभ

स्वीकृत राशि में से 82 करोड़ 53 लाख 80 हजार रुपये बकेला क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण, फिडर एवं रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग, क्रांति जलाशय और देवसरा जलाशय की नहरों का रिमॉडलिंग, लाइनिंग और विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा। इन कार्यों से 2686.13 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

सुतियापाट नहर विस्तारीकरण से 26 गांवों को मिलेगा फायदा

इसी क्रम में 39 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपये की स्वीकृति सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए दी गई है। इसके अंतर्गत बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण और माइनर नहरों का निर्माण होगा। इस परियोजना के पूरा होने से 26 गांवों के किसानों को 2916 हेक्टेयर से अधिक कृषि क्षेत्र में खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के प्रति जताया आभार

इस उपलब्धि पर विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, तत्कालीन जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो आज पूरी हो रही है।

किसानों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही डबल इंजन सरकार : भावना

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। बकेला और सुतियापाट परियोजनाओं से न केवल सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी बल्कि कृषि उत्पादन में भी इजाफा होगा।

डेढ़ वर्ष में 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि बीते डेढ़ वर्षों में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विकास और अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु 300 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई है। क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, नालियां, पुल-पुलिया, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनता की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने सबसे पहले किसानों के हित में निर्णय लिए। दो वर्ष का बकाया धान बोनस किसानों को दिया गया और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई। आवास के सपने को पूरा करने के लिए 18 लाख गरीब परिवारों के लिए निर्णय लिया गया। युवाओं के रोजगार की दिशा में ठोस कदम उठाए गए और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना लागू की गई, जिसके अंतर्गत 70 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने संकल्पों को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नए पंख दे रही है। प्रदेश में तेजी से अधोसंरचना का निर्माण हो रहा है, जिससे न केवल अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है बल्कि जनता को भी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

इस गांव में एक-दूसरे की चुगली करने वालों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना, शराब सेवन पर भी सख्त फैसला
छत्तीसगढ़ सरकार का नया नियम: धान बेचना है समर्थन मूल्य पर? पहले इस पोर्टल पर नाम दर्ज कराएं, वरना बोनस भी जाएगा हाथ से, पढ़ें पूरी खबर
सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR
तालाब किनारे लावारिस मिली डेढ़ साल की बच्ची, साथ में मिली चौंकाने वाली चिट्ठी – मैं मरने जा रहा हूं
उतई महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों का आयोजन
TAGGED:छत्तीसगढ़ कृषि समाचारछत्तीसगढ़ सरकारपंडरिया विधायक भावना बोहरापंडरिया समाचारबकेला जलाशय परियोजनामुख्यमंत्री विष्णु देव सायसिंचाई परियोजना छत्तीसगढ़सुतियापाट नहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने पद की गरिमा बनाए रखें – ताम्रध्वज साहू

chhattisgarh times
News Desk
November 23, 2025
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर आठ जुआरी गिरफ्तार, ₹1.12 लाख की ज़ब्ती
दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण, ‘साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम
रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे 
छत्तीसगढ़ व्यापमं की भर्ती परीक्षाओं में ड्रेस कोड होगा-काला, नीला, हरे रंग के कपड़े पहनने पर बैन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
29°C
Chhattisgarh
clear sky
29° _ 29°
21%
4 km/h
Thu
43 °C
Fri
43 °C
Sat
44 °C
Sun
45 °C
Mon
45 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?