chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    साहित्यकार स्व.चमन शिन्दे की जयंती पर संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कल कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा में
    July 6, 2026
    सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शिवनाथ नदी में मिला शव, तीन दिन से थी लापता
    July 17, 2026
    बालोद में मानसून का रौद्र रूप : किसानों के लिए बना वरदान, सियादेवी का संपर्क टूटा और शहर में जलभराव
    July 30, 2026
    Latest News
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय, महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि
    October 30, 2026
    बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसानों को मुआवजा और बीमा क्लेम दिलाए सरकार- ढालेश साहू
    October 30, 2026
    बरसते पानी में वंदेमातरम परिवार ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार, पेश की इंसानियत की मिसाल
    October 29, 2026
    छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी
    October 29, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय, अमर अग्रवाल का भी नाम चर्चा में, विदेश दौरे से पहले हो सकता है विस्तार
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय, अमर अग्रवाल का भी नाम चर्चा में, विदेश दौरे से पहले हो सकता है विस्तार
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय, अमर अग्रवाल का भी नाम चर्चा में, विदेश दौरे से पहले हो सकता है विस्तार

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: August 17, 2025
Share
मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय, अमर अग्रवाल का भी नाम चर्चा में, विदेश दौरे से पहले हो सकता है विस्तार
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राज्यपाल रमन डेका से मुलाकात कर औपचारिक संकेत दे दिए हैं कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, तीन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Contents
मुख्यमंत्री ने दिए संकेत14 मंत्रियों का फार्मूलाविदेश यात्रा से पहले विस्तार संभव

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। वहीं, बिलासपुर के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का नाम भी चर्चा में है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद होगा।

मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

राजभवन से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने कहा, “इंतजार करिए, जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। यह विस्तार विदेश दौरे से पहले भी हो सकता है।” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि शपथ ग्रहण समारोह अगले कुछ दिनों में आयोजित हो सकता है।

14 मंत्रियों का फार्मूला

वर्तमान में साय कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। नियम के अनुसार 90 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 15 प्रतिशत यानी 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

हरियाणा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू करने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अब तक अधिकतम 13 मंत्री ही रहे हैं, लेकिन इस बार विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या 14 तक पहुंच सकती है।

विदेश यात्रा से पहले विस्तार संभव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संकेत दिए हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार उनकी विदेश यात्रा से पहले ही किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि तीन नए मंत्री जल्द शपथ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री 21 अगस्त से अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। यह दौरा दस दिन का होगा। 21 अगस्त की सुबह वे रायपुर से दिल्ली जाएंगे और शाम को जापान के लिए रवाना होंगे। जापान के बाद वे दक्षिण कोरिया पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 31 अगस्त को दिल्ली लौटेंगे।

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जापान और दक्षिण कोरिया के उद्योगपतियों व निवेशकों से मुलाकात करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में निवेश आकर्षित करना है। विशेष रूप से उद्योग, अधोसंरचना और तकनीकी साझेदारी को लेकर कई अहम बैठकें निर्धारित की गई हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर माहौल लगभग साफ है। गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल के मंत्री पद की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, वहीं अमर अग्रवाल का नाम अंतिम समय तक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। विदेश यात्रा से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के पूरे होने की संभावना अधिक है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए की बड़ी घोषणा, 200 यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली का लाभ
शिक्षक की कमी से नाराज़ पालकों और छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
धर्मकांटा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर स्क्रैप में हेराफेरी, ऑपरेटर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
हनुमान मंदिर के पास पड़ी मिली मासूम नवजात बच्ची, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
जिला बाल देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों (संविदा) की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
TAGGED:अमर अग्रवालकैबिनेट विस्तारगजेंद्र यादवगुरु खुशवंत साहेबछत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तारछत्तीसगढ़ राजनीतिछत्तीसगढ़ सरकारराजेश अग्रवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
स्वतंत्रता दिवस 2025: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, ले रहे हैं परेड की सलामी, देखें Live..
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

स्वतंत्रता दिवस 2025: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, ले रहे हैं परेड की सलामी, देखें Live..

chhattisgarh times
News Desk
August 15, 2025
धनोरा में गूंजा विश्वकर्मा भगवान का जयकारा, पूजा-अर्चना के साथ मनाई गई जयंती
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
मौसम विभाग का अलर्ट: तेज हवाओं और वज्रपात के साथ हो सकती है भारी बारिश, जानें क्या है आपके इलाके का हाल
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी के नाम पर ₹10 लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
28°C
Chhattisgarh
overcast clouds
28° _ 28°
72%
4 km/h
Fri
27 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
25 °C
Tue
28 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?