उतई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने नगर कांग्रेस कमेटी उतई के अध्यक्ष पद पर पूर्व पार्षद प्रहलाद वर्मा को नियुक्त किया है। श्री वर्मा को अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाटका फोड़कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया गया। साथ ही प्रहलाद वर्मा का जोशीला स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पार्षद राकेश साहू, रमशिला नेताम, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गिरी, बहादुर सिंह नेताम, भावेश साहू, मुकेश साहू, टीकम डोनडे, ऋषि साहू, धनंजय नेताम, महिला सदस्य सरोज ठाकुर, उसलेखा साहू, राजेश्वरी राव, हुलसी वर्मा, शुक्वारो साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।





