गोवा के 37 युवाओं ने लिया अंतरराज्यीय युवा विनिमय शिविर में हिस्सा
दुर्ग। राज्य की कला, संस्कृति एवं इतिहास से युवाओं को परिचित कराने के उद्देश्य से माय भारत, दुर्ग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 5 से 9 फरवरी तक तुलसी पैलेस धनोरा, दुर्ग में अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में गोवा के 37 युवाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दर्जा उपाध्यक्ष छग ओबीसी विकास प्राधिकरण व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
माय भारत दुर्ग उपनिदेशक नितिन शर्मा ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संस्कृति, कला, सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ना था। इस दौरान प्रतिभागियों को कौशल प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता विकास, कला एवं साहित्य, साइबर अपराध से बचाव, बैंकिंग फ्रॉड से सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र प्रदान किए गए।
इस दौरान सहयोगी एफएम रेडियो एवं सहयोगी मित्र मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिन्हा द्वारा युवा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास, ग्राम पंचायत कातरो सरपंच व मास्टर ट्रेनर जीतेन्द्र सोनी द्वारा टीम बिल्डिंग तथा योगेश चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति विषय पर युवाओं को जानकारी प्रदान की।
गोवा से आए प्रतिभागियों को दो दिवसीय फील्ड विजिट अंतर्गत रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय व धमतरी स्थित गंगरेल डैम, अंगारमोती माता मंदिर एवं मां विंध्यवासिनी मंदिर का भ्रमण कराया गया। साथ ही सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों की जमीनी वास्तविकताओं से युवाओं को अवगत कराने युवा रत्न अवार्ड विजेता युवा स्टार समिति खरतुली ग्राम का भी भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम दौरान प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसमें युवाओं ने अपनी कला एवं प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में अकाउंटेंट आरती मिश्रा, ऑफिस असिस्टेंट आशीष मालिक, कार्यालय स्टाफ तथा स्वयंसेवकों यशवंत टंडन, योगेश साहू, उमेंद्र, गौरव श्रीवास सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।





