उतई। नगर उत्सव समिति के तत्वावधान में उतई में भव्य मंडाई मेला का आयोजन आज 16 जनवरी शुक्रवार को आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होगे। अध्यक्षता विधायक ललित चन्द्रकर करेंगे। विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेन्द्र साहू, नपं उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, पार्षदगण सोनू राजपूत, लक्ष्मीनारायण साहू, श्रीमती अनीता गढ़े, श्रीमती रमशीला नेताम, राकेश साहू, सतीश चन्द्राकर, श्रीमती लता सोनवानी, श्रीमती विजयलक्ष्मी साहू, द्वारिका साहू, शिव ठाकुर, श्रीमती सुनीता चन्द्राकर होगी। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रात 9 बजे से पूनम विराट तिवारी की अनुपम प्रस्तुति रंग छत्तीसा का आयोजन दशहरा मैदान में आयोजित है। यह जानकारी नगर उत्सव समिति के अध्यक्ष व पार्षद खुबीराम साहू ने दी।





