दुर्ग। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चन्द्राकर जी की 18वीं पुण्यतिथि 30 अक्टूबर को श्रद्धा व सम्मानपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे मालवीय नगर चौक, दुर्ग में होगा। जहां स्व. दाऊ वासुदेव चन्द्राकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्नेहीजनों की उपस्थिति में यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न होगा।
इसके पश्चात दोपहर 12 बजे कांग्रेस राजीव भवन, दुर्ग में स्व. दाऊ वासुदेव चन्द्राकर जी के तैलचित्र का स्थापना समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दाऊजी के जीवन, संघर्ष एवं सार्वजनिक सेवा के योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।
जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई शहर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी गणमान्य नागरिक गण एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के सभी पदाधिकारी गण, पार्षद एवं पूर्व पार्षद गण,ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।





