chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    सीएम साय की बड़ी घोषणा : बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का समय 3 महीने बढ़ाया गया
    June 29, 2026
    हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक : ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा, पारिवारिक विवाद से था परेशान
    June 29, 2026
    मछली कारोबारी की हत्या का सनसनी खेज खुलासा : मजदूरी बढ़ाने को लेकर विवाद और रंजिश के चलते की हत्या, 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
    June 29, 2026
    बाबा दरबार धनोरा मे गुरु पूर्णिमा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया
    June 28, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: निगम मंडल आयोग में बचे पदों पर नियुक्ति: 31 अगस्त को रायपुर आएंगे शिव प्रकाश और नितिन नवीन, संगठन की बैठक में होगा मंथन, जल्द जारी हो सकती है सूची!
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > निगम मंडल आयोग में बचे पदों पर नियुक्ति: 31 अगस्त को रायपुर आएंगे शिव प्रकाश और नितिन नवीन, संगठन की बैठक में होगा मंथन, जल्द जारी हो सकती है सूची!
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

निगम मंडल आयोग में बचे पदों पर नियुक्ति: 31 अगस्त को रायपुर आएंगे शिव प्रकाश और नितिन नवीन, संगठन की बैठक में होगा मंथन, जल्द जारी हो सकती है सूची!

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: August 30, 2025
Share
निगम मंडल आयोग में बचे पदों पर नियुक्ति: 31 अगस्त को रायपुर आएंगे शिव प्रकाश और नितिन नवीन, संगठन की बैठक में होगा मंथन, जल्द जारी हो सकती है सूची!
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम मंडल आयोग और बोर्ड में बचे हुए पदों पर नियुक्तियों का इंतजार कर रहे भाजपा नेताओं के लिए अब उम्मीद की किरण जगी है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश 31 अगस्त को रायपुर दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा संगठन की बड़ी बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद निगम, मंडल और आयोग में लंबित नियुक्तियों पर जल्द ही अंतिम फैसला हो सकता है।

Contents
  • कार्यकारिणी बनी, कार्यसमिति तय होना बाकी
  • नियुक्तियों पर सबकी नजर
  • मंत्री का दर्जा मिलने का इंतजार
  • कहां-कहां बाकी है नियुक्ति
  • मुख्यमंत्री के लौटने के बाद बढ़ेगी रफ्तार

कार्यकारिणी बनी, कार्यसमिति तय होना बाकी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की कार्यकारिणी का ऐलान हो चुका है, लेकिन अभी कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा नहीं हुई है। इसको लेकर भी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्सुकता है। वहीं, मंत्रिमंडल का विस्तार पूरा हो गया है, जिससे अब संगठन और सरकार का फोकस निगम, मंडल और आयोग में लंबित नियुक्तियों पर केंद्रित है।

नियुक्तियों पर सबकी नजर

दो अप्रैल को प्रदेश सरकार ने 34 निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में 36 नेताओं की नियुक्ति की थी। इनमें से तीन उपाध्यक्ष और शेष अध्यक्ष बनाए गए थे। हालांकि, इनमें से करीब आधा दर्जन पदों पर पेंच फंसा हुआ था। इसके समाधान के लिए संशोधित सूची जारी कर तीन अध्यक्षों और एक उपाध्यक्ष को दूसरे पदों पर समायोजित किया गया। अब तक अधिकांश नेताओं ने पदभार संभाल लिया है, सिर्फ केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष ने जिम्मेदारी नहीं संभाली है।

मंत्री का दर्जा मिलने का इंतजार

भाजपा के 33 नेताओं को अध्यक्ष और तीन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें से एक उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने पदभार लेने से इनकार कर दिया। बाकी नेताओं को अब राज्य मंत्री या कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने का इंतजार है। यह दर्जा मिलने के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका और जिम्मेदारी और सशक्त हो जाएगी।

कहां-कहां बाकी है नियुक्ति

अब भी कई महत्वपूर्ण निगम, मंडल और आयोग में पद खाली हैं। इनमें मार्कफेड, लघु वनोपज सहकारी संघ, फिल्म विकास निगम, मत्स्य महासंघ, हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ, शाकम्भरी बोर्ड, सिंधी अकादमी और सहकारी संघ शामिल हैं। इसके अलावा पांच जिलों के सहकारी केंद्रीय बैंक और चार शक्कर कारखानों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है।

सिर्फ अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि रायपुर विकास प्राधिकरण, गृह निर्माण मंडल जैसे संस्थानों में उपाध्यक्ष और सदस्यों के करीब डेढ़ दर्जन पद भी रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं में 31 अगस्त की बैठक को लेकर खासा उत्साह है।

मुख्यमंत्री के लौटने के बाद बढ़ेगी रफ्तार

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश प्रवास से लौटने के बाद नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज होगी। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के छत्तीसगढ़ आगमन और संगठन की बड़ी बैठक से यह उम्मीद और मजबूत हो गई है कि निगम, मंडल और आयोग में बचे पदों की सूची जल्द जारी होगी।

यह खबर अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। सभी की नजरें 31 अगस्त को होने वाली भाजपा संगठन की बैठक पर टिकी हैं, जहां इस पर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के कारण जामगांव आर (पाटन) के शिविर की तिथि में आंशिक संशोधन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयास से छत्तीसगढ़ मखाना बोर्ड में शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
वन स्टॉप सेंटर में रिक्त पदों की पदपूर्ति हेतु आवेदकों से 10 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित
TAGGED:छत्तीसगढ़ भाजपाछत्तीसगढ़ राजनीतिनिगम मंडल आयोग नियुक्तिप्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देवभाजपा नियुक्ति सूचीभाजपा संगठन बैठकमुख्यमंत्री विष्णु देव सायराजनीतिक खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
उतईसमाचार

दीपशिखा विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

chhattisgarh times
News Desk
February 14, 2026
बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा – 2026 हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ : परीक्षा 11 जून को
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक : पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई से है नाराज, समझाइश में जुटे अधिकारी
आईएएस रोक्तिमा यादव को मिली कोरिया जिले की कमान, 48 घंटे पहले पुष्‍पा साहू को बनाया गया था कलेक्टर
उतई की बेटी चेतना ने बॉल बैडमिंटन में भारत को दिलाया स्वर्ण, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
31°C
Chhattisgarh
overcast clouds
31° _ 31°
62%
7 km/h
Wed
30 °C
Thu
33 °C
Fri
34 °C
Sat
33 °C
Sun
34 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?