उतई। गोड़वाना विकास समिति उतई द्वारा बुढ़ादेव मंदिर का स्थापना दिवस (27वाँ) वर्ष के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव व मिलन समारोह एवं नवनिर्मित गोड़वाना भवन वार्ड क्र. 13 का लोकार्पण का आयोजन 14 फरवरी को प्रातः 9 बजे से किया गया है।
जिसमें पूजा अर्चना प्रातः 09 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे, अतिथि स्वागत दोपहर 12 बजे से होगा। कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं में उत्कृष्ठ बच्चों का सम्मान एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ललित चन्द्राकर होंगे। अध्यक्षता केन्द्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष कमलेश सोरी करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, विशेष अतिथि नगर पंचायत उतई अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, नपं उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, गोंडवाना विकास समिति उतई के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, वार्ड पार्षद शिव कुमार मंडावी, लोक निर्माण सभापति सोभेन्द्र राजपुत होंगे।





