दुर्ग। परिक्षेत्रीय आदिवासी ध्रुव गोंड समाज पीसेगांव का वार्षिक आमसभा ग्राम धनोरा में 5 अप्रेल दिन रविवार को मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम आदी शक्ति बुढादेव की पूजा अर्चना की गई। जिसके उपरांत समाज के द्वारा अपनी पारंपरिक गीत संगीत प्रस्तुत की गई। पश्चात अतिथि स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गोडं महासभा धंमधागढ के अध्यक्ष कमलेश सोरी जी रहे। विशेष अतिथि श्रीमती सुशीला नेताम, चुरामन कतलम, धनेश्वर ठाकुर, पीसेगांव मुंडा अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, संगीता सोरी, शैलेन्द्री मंडावी, संतोष नेताम, उमाशंकर नेताम, मणहरण ठाकुर, भारत भूषण सूर्यवंशी, पुराणिक ठाकुर, अशोक कंगाली, तहसील उपाध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम सहित मुंडा परिक्षेत्र के सभी सामाजिक लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।





