दुर्ग। दुर्ग जिला अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन 06 दिसम्बर को प्रातः 10:30 से राजीव भवन (कांग्रेस भवन) दुर्ग में किया गया है।
जिसमें राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साह, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व विधायक अरुण वोरा, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, छाया विधायक निर्मल कोसरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण), दुर्ग शहर, भिलाई नगर के मीडिया एवं संचार विभाग ने सभी कांग्रेस जनों से समारोह में उपस्थिति की अपील की है।





