अमलेश्वर। ग्राम सांकरा (अमलेश्वर) में क्रिकेट प्रेमियों के लिए सांकरा प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्कूल मैदान, ग्राम सांकरा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगी। आयोजन फुलेटेशन ग्राम सांकरा के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र की टीमों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1,00,000 रुपये एवं प्रतीक चिन्ह, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50,000 रुपये, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 25,000 रुपये तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 20,000 रुपये एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम एंट्री फीस 20,000 रुपये तथा प्लेयर एंट्री फीस 800 रुपये (टी-शर्ट सहित) निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में केवल 10 टीमों और लगभग 150 खिलाड़ियों को ही अवसर दिया जाएगा।
इसके साथ ही खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिसमें मैन ऑफ द सीरीज को 1500 रुपये, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट फील्डर को 1000-1000 रुपये दिए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 100 प्रतिशत एंट्री शुल्क जमा होने के बाद ही किया जाएगा तथा सभी खिलाड़ियों को समिति द्वारा टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संदीप निर्मल (मो. 9630442462), कांता ठाकुर (मो. 7489142393), सुरेंद्र विश्वकर्मा (मो. 6267444820) और चंदन पटेल (मो. 7067142920) से संपर्क किया जा सकता है।
Leave a Comment





