chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
    August 29, 2026
    राखी के धागे ने जोड़े दिल: शैलदेवी महाविद्यालय की छात्राओं ने वृद्धजनों संग बांटी खुशियां
    August 29, 2026
    शैलदेवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
    August 29, 2026
    नेपाल आपदा : छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी
    August 28, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: जनता की आस्था ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति: दो वर्ष की सेवा यात्रा छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > जनता की आस्था ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति: दो वर्ष की सेवा यात्रा छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़रायपुर

जनता की आस्था ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति: दो वर्ष की सेवा यात्रा छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: December 13, 2025
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ विश्वास, स्थिरता और सुशासन के नए अध्याय की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को किया संबोधित
रायपुर, 13 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी सेवायात्रा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा है कि बीते दो वर्ष शासन के नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनसहभागिता के वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्षों में से एक रहा, क्योंकि इस दौरान उन्हें प्रदेशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और उनकी अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन दो वर्षों में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर कोने तक विकास की रोशनी पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया है। किसानों की मेहनत को सम्मान दिलाने के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सके। कृषि को लाभकारी और सम्मानजनक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए नई भर्तियों, कौशल प्रशिक्षण और औद्योगिक अवसरों के द्वार खोले गए हैं। रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि प्रदेश का युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। जिन क्षेत्रों में कभी उम्मीदें धुंधली थीं, वहाँ अब विकास की नई संभावनाएँ आकार ले रही हैं। बहनों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए भी सरकार ने कई प्रभावी कदम उठाए हैं, जिससे हर परिवार में आत्मविश्वास का वातावरण बना है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन प्रयासों के बीच सबसे बड़ा परिवर्तन यह है कि आज शासन जनता के और अधिक निकट आया है। प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी घटकर सहभागिता में बदल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि छत्तीसगढ़ आज विश्वास, स्थिरता और सुशासन के एक नए अध्याय की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस विकास यात्रा में अपने सुझावों, परिश्रम और विश्वास से सरकार का मार्गदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि जनता की आस्था ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है और छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की सच्ची गारंटी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और भी सशक्त है। आने वाले वर्षों में शिक्षा, रोजगार, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में और तेज़ गति से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है, जहाँ प्रत्येक युवा को अवसर, किसान को गर्व और हर नागरिक को यह विश्वास हो कि शासन सदैव उसके साथ खड़ा है।

जिले के 17 नवीन सहकारी समितियों के लिए भूमि आबंटित, क्षेत्र की किसानों को मिलेगी कृषि आदान प्राप्ति एवं समर्थन मूल्य में धान बिक्री की सुविधाएं
नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सुकमा पुलिस ने खुद पर भांजी लाठियां : किया हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल, नक्सल चुनौती के बाद अब दंगा नियंत्रण पर फोकस
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : एक मंडप में सजे 1385 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जनकल्याण बना उत्सव
थाना प्रभारी की मौत : तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर……
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

जीएसटी रिफॉर्म का बाज़ार में दिखेगा बड़ा असर – विधायक ललित चंद्राकर

chhattisgarh times
News Desk
September 24, 2025
छत्तीसगढ़: नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, गजेंद्र यादव को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट..
डुंडेरा मंगल भवन को निःशुल्क अथवा न्यूनतम किराये पर उपलब्ध कराने की मांग
समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
शिक्षक की मौत : छुट्टी में घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, होली के पहले हो गया दर्दनाक हादसा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
light rain
23° _ 23°
90%
7 km/h
Sun
23 °C
Mon
23 °C
Tue
24 °C
Wed
26 °C
Thu
25 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?