191 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित, हिरण्यकश्यप वध की झांकी देखने उमड़े श्रद्धालु
धनोरा, दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को महाअष्टमी हवन का आयोजन किया जाएगा। दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि हवन कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। हवन के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। नवरात्र पर्व के दौरान दरबार में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
हिरण्यकश्यप वध की झांकी ने मोहा मन
नवरात्र पर्व के अंतर्गत हरसिद्धि दुर्गा उत्सव समिति, महावीर उद्यान में शनिवार की रात 8 बजे से श्री राधा-कृष्ण झांकी मंडली के कलाकारों द्वारा हिरण्यकश्यप वध की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। नारायण भोलू साहू की मंडली द्वारा प्रस्तुत इस धार्मिक कार्यक्रम को देखने के लिए पूरे गांव से श्रद्धालु उमड़ पड़े। छोटे-छोटे बच्चों ने भी विशेष झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया। आकर्षक प्रस्तुतियों को देखकर श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
सोमवार रात महावीर उद्यान में होगा माता का जगराता
हरसिद्धि दुर्गा उत्सव समिति, महावीर उद्यान में सोमवार, 19 अक्टूबर को रात 9 बजे से माता रानी के भजन-कीर्तन एवं जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें रायपुर के गुढ़ियारी की तृषा साहू की मंडली द्वारा माता की भेंटें एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जगराता कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।
191 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित
बाबा दरबार पावन धाम में इस नवरात्र पर्व पर भक्तों द्वारा 191 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं। दरबार में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं की भी आस्था जुड़ी हुई है। इंग्लैंड, अमेरिका, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, भिलाई, कवर्धा, नगरी-सिहावा और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु माता रानी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
नौ दिन-नौ रात श्रद्धालु दे रहे सेवा
नवरात्र पर्व के दौरान दरबार में नौ दिनों तक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रतिदिन रात्रि में श्री गुलाब साहू एवं हेमंत साहू द्वारा माता सेवा के भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
दरबार में सेवा देने वालों में श्री नंद पंडा, विनोद साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, भोलू, खिलेश्वर साहू, सुंदर सपरे, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मण साहू, दिनेश साहू, जीवराखन ठेकेदार, बाबूलाल साहू, सुनील पेटर, वासुदेव सपरे, पूर्व उपसरपंच मुन्ना गंधर्व, ओमकार साहू, टीकम गुमान साहू, मारियल साहू, रूपलाल टेलर्स, बबलू, गज्जू रायपुरीहा, डॉ. धनेश्वर साहू, राजू देवांगन, एम. लाल देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, श्रीमती बबीता साहू, श्रीमती ललिता यादव, सुनीता साहू, मितानिन देव श्री, हितेश पटेल, लक्ष्मी साहू, मंजू साहू, संगीता सपरे, उपसरपंच मुंगा सपरे, नीरा साहू, टीकेश साहू, ललिता राऊत, दुर्गा साहू तथा पूजा, सुरुचि साहू, वेदु, नेहा साहू एवं विननी साहू सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हैं।
श्री लक्ष्मण बाबा जी ने श्रद्धालुओं से महाअष्टमी हवन एवं जगराता कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।





